UPSC CSE Csat Paper 2 2025: question 12
Question
English
Directions for the following 4 (four) items :Read the following two passages and answer the items that follow the passages. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 1Each State in India faces a distinctive set of challenges regarding the impact of warming, but also offers its own set of opportunities for reducing emissions depending on its natural resources. For example, coastal States need to take action to protect their shores from sea level rise, districts that are drier need to prepare for variable monsoon precipitation. Himalayan regions have their own unique challenges, and selected parts of peninsular India and offshore areas offer great opportunities for harnessing wind power. These various aspects need to be considered for developing clear and sustainable goals for the future.With reference to the passage, the following assumptions have been made :Which of the above assumptions is/are valid ?
- I.
- Green energy production can be linked to/integrated with the climate change mitigation and adaptation strategies.
- II.
- Effects of climate change are much more severe in coastal and mountainous regions.
- (1)I only
- (2)II only
- (3)Both I and II
- (4)Neither I nor II
हिन्दी
निम्नलिखित 4 (चार) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए दो परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 1भारत में प्रत्येक राज्य तापन के प्रभाव को लेकर सुभिन्न चुनौतियों के समूह का सामना करता है, किन्तु उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रत्येक राज्य के पास अपने-अपने सुयोग हैं, जो उसके अपने प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर हैं । उदाहरण के लिए, तटवर्ती राज्यों को अपने तटों को समुद्र स्तर में बढ़ोतरी से संरक्षित करने हेतु कारवाई करने की आवश्यकता है, अपेक्षाकृत सूखे जिलों को परिवर्ती मानसून वर्षा के लिए तैयारी करने की आवश्यकता है । हिमालयी क्षेत्रों की अपनी अनन्य चुनौतियाँ हैं, और प्रायद्वीपीय भारत और अपतट क्षेत्रों के चुनिंदा भागों में पवन शक्ति को काम में लाने के लिए बड़े सुयोग उपलब्ध हैं । इन विभिन्न परिप्रेक्ष्यों पर भविष्य के लिए स्पष्ट और सतत लक्ष्य विकसित करने हेतु विचार किए जाने की आवश्यकता है ।इस परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?
- I.
- हरित ऊर्जा उत्पादन को, जलवायु परिवर्तन न्यूनीकरण और अनुकूलन कार्य-नीतियों के साथ सहबद्ध/संघटित किया जा सकता है ।
- II.
- जलवायु परिवर्तन के प्रभाव तटवर्ती और पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं अधिक गंभीर हैं ।
- (1)केवल I
- (2)केवल II
- (3)I और II दोनों
- (4)न तो I और न ही II
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(1) I only
- हिन्दी(1) केवल I
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.