UPSC CSE Csat Paper 2 2025: question 11
Question
English
Directions for the following 4 (four) items :Read the following two passages and answer the items that follow the passages. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 1Each State in India faces a distinctive set of challenges regarding the impact of warming, but also offers its own set of opportunities for reducing emissions depending on its natural resources. For example, coastal States need to take action to protect their shores from sea level rise, districts that are drier need to prepare for variable monsoon precipitation. Himalayan regions have their own unique challenges, and selected parts of peninsular India and offshore areas offer great opportunities for harnessing wind power. These various aspects need to be considered for developing clear and sustainable goals for the future.Which one of the following statements best reflects the most logical, rational and pragmatic message conveyed by the author of the passage ?
- (1)The mitigation and adaptation strategies to address/tackle the climate change is essentially the responsibility of each State.
- (2)India is too diverse to implement any effective strategy or programme to address/tackle the climate change.
- (3)It is basically the responsibility of the Union Government to implement the climate action plans and ensure net zero emissions.
- (4)India needs to formulate effective climate change mitigation and adaptation strategies at the State/region level.
हिन्दी
निम्नलिखित 4 (चार) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए दो परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 1भारत में प्रत्येक राज्य तापन के प्रभाव को लेकर सुभिन्न चुनौतियों के समूह का सामना करता है, किन्तु उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रत्येक राज्य के पास अपने-अपने सुयोग हैं, जो उसके अपने प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर हैं । उदाहरण के लिए, तटवर्ती राज्यों को अपने तटों को समुद्र स्तर में बढ़ोतरी से संरक्षित करने हेतु कारवाई करने की आवश्यकता है, अपेक्षाकृत सूखे जिलों को परिवर्ती मानसून वर्षा के लिए तैयारी करने की आवश्यकता है । हिमालयी क्षेत्रों की अपनी अनन्य चुनौतियाँ हैं, और प्रायद्वीपीय भारत और अपतट क्षेत्रों के चुनिंदा भागों में पवन शक्ति को काम में लाने के लिए बड़े सुयोग उपलब्ध हैं । इन विभिन्न परिप्रेक्ष्यों पर भविष्य के लिए स्पष्ट और सतत लक्ष्य विकसित करने हेतु विचार किए जाने की आवश्यकता है ।निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और व्यावहारिक सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
- (1)जलवायु परिवर्तन का सामना/प्रबंध करने के लिए न्यूनीकरण करना और अनुकूलन कार्य-नीतियाँ अपनाना अनिवार्य रूप से प्रत्येक राज्य का उत्तरदायित्व है ।
- (2)भारत इतना विविधतापूर्ण है, कि उसके लिए जलवायु परिवर्तन का सामना/प्रबंध करने के लिए कोई प्रभावकारी कार्यनीति या कार्यक्रम कार्यान्वित करना कठिन है ।
- (3)जलवायु कार्य योजनाएँ कार्यान्वित करना और निवल शून्य उत्सर्जन सुनिश्चित करना मूलत: केंद्र सरकार का उत्तरदायित्व है ।
- (4)भारत के लिए राज्य/क्षेत्र स्तर पर जलवायु परिवर्तन के लिए न्यूनीकरण और अनुकूलन की प्रभावी कार्य-नीतियाँ प्रतिपादित करने की आवश्यकता है ।
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(4) India needs to formulate effective climate change mitigation and adaptation strategies at the State/region level.
- हिन्दी(4) भारत के लिए राज्य/क्षेत्र स्तर पर जलवायु परिवर्तन के लिए न्यूनीकरण और अनुकूलन की प्रभावी कार्य-नीतियाँ प्रतिपादित करने की आवश्यकता है ।
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.