UPSC CSE Csat Paper 2 June 2021: question 33
Question
English
Directions for the following 4 (four) items:Read the following four passages and answer the items that follow. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 3Inequality violates a basic democratic norm : the equal standing of citizens. Equality is a relation that obtains between persons in respect of some fundamental characteristic that they share in common. Equality is, morally speaking, a default principle. Therefore, persons should not be discriminated on grounds such as race, caste, gender, ethnicity, disability, or class. These features of human condition are morally irrelevant. The idea that one should treat persons with respect not only because some of these persons possess some special features or talent, for example skilled cricketers, gifted musicians, or literary giants, but because persons are human beings, is by now part of commonsense morality.With reference to the above passage, the following assumptions have been made :Which of the above assumptions are valid ?
- 1.
- Equality is a prerequisite for people to participate in the multiple transactions of society from a position of confidence.
- 2.
- Occurrence of inequality is detrimental to the survival of democracy.
- 3.
- Equal standing of all citizens is an idea that cannot actually be realised even in a democracy.
- 4.
- Right to equality should be incorporated into our values and day-to-day political vocabulary.
- (1)1 and 2 only
- (2)2 and 3 only
- (3)1 and 4 only
- (4)3 and 4 only
हिन्दी
निम्नलिखित 4 (चार) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए चार परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 3असमानता इस मूल लोकतांत्रिक प्रतिमानक का उल्लंघन करती है कि सभी नागरिक समान हैं । समानता वह संबंध है, जो कुछेक मूलभूत विशेषताओं के संबंध में व्यक्तियों के बीच होती है, जिसे वे सामान्य रूप से साझा करते हैं । नैतिकता की दृष्टि से कहें तो समानता एक स्वतः निर्धारित सिद्धांत है । इसलिए प्रजाति, जाति, लिंग, संजातीयता, निःशक्तता, या वर्ग जैसे आधारों पर व्यक्तियों के बीच भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए । मानवीय स्थिति की ये विशेषताएँ नैतिक दृष्टि से संगत नहीं हैं । यह विचार कि व्यक्तियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए, न केवल इस कारण से कि इनमें से कुछेक व्यक्तियों के पास कुछ असाधारण विशेषताएँ अथवा प्रतिभा होती है, जैसे, इनमें से कुछेक व्यक्ति कुशल क्रिकेट खिलाड़ी, प्रतिभाशाली संगीतकार, अथवा विख्यात साहित्यकार होते हैं, बल्कि इसलिए भी कि वे सभी मनुष्य हैं, अब सामान्यबुद्धि-नीति का अंग बन गया है ।उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ मान्य हैं ?
- 1.
- समानता, लोगों के लिए समाज के बहुविध व्यवहारों में आत्मविश्वास के साथ भाग लेने की एक पूर्वापेक्षा है ।
- 2.
- असमानता का होना लोकतंत्र के अस्तित्व के लिए हानिकारक है ।
- 3.
- सभी नागरिकों के समान होने का विचार ऐसा है, जिसे किसी लोकतंत्र में भी वास्तव में कार्यान्वित नहीं किया जा सकता है ।
- 4.
- समानता के अधिकार को हमारे मूल्यों और दिन-प्रतिदिन की राजनीतिक शब्दावली में समाविष्ट किया जाना चाहिए ।
- (1)केवल 1 और 2
- (2)केवल 2 और 3
- (3)केवल 1 और 4
- (4)केवल 3 और 4
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(3) 1 and 4 only
- हिन्दी(3) केवल 1 और 4
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.