Skip to content
June 2021CSEQuestion 32 of 79

UPSC CSE Csat Paper 2 June 2021: question 32

Question

English

Directions for the following 4 (four) items :Read the following four passages and answer the items that follow. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 2It is certain, that seditions, wars, and contempt or breach of the laws are not so much to be imputed to the wickedness of the subjects, as to the bad state of a dominion. For men are not born fit for citizenship, but must be made so. Besides, men’s natural passions are everywhere the same; and if wickedness more prevails, and more offences are committed in one commonwealth than in another, it is certain that the former has neither enough pursued the end of unity, nor framed its laws with sufficient forethought; and that, therefore, it has failed in making quite good its right as a commonwealth.Which among the following is the most logical and rational inference that can be made from the passage given above ?

  1. (1)Seditions, wars and breach of the laws are inevitable in every dominion.
  2. (2)It is not the people, but the sovereign who is responsible for all the problems of any dominion.
  3. (3)That dominion is the best which pursues the aim of unity and has laws for good citizenship.
  4. (4)It is impossible for men to establish a good dominion.

हिन्दी

निम्नलिखित 4 (चार) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए चार परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 2यह निश्चित है कि राजद्रोह, युद्ध, और विधि (लॉ) की अवहेलना अथवा उल्लंघन को प्रजा की अनैतिकता पर उतना नहीं मढ़ा जा सकता, जितना कि उस अधिराज्य (डोमिनियन) की बुरी स्थिति पर । क्योंकि, मनुष्य जन्मजात रूप से नागरिकता के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं, अपितु उन्हें नागरिकता के लिए उपयुक्त बनाया जाना चाहिए । इसके अतिरिक्त, मनुष्य में नैसर्गिक मनोभाव सर्वत्र समान होते हैं; और यदि अनैतिकता अधिक प्रबल होती है, और किसी राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) में, दूसरे राष्ट्रमंडल की तुलना में अधिक अपराध होते हैं, तो यह निश्चित है कि पूर्ववर्ती राष्ट्रमंडल ने एकता के लक्ष्य के लिए पर्याप्त रूप से न तो प्रयास किया है, और न ही पूर्व-विचार करके अपनी विधि बनाई है; और इसीलिए, वह राष्ट्रमंडल के रूप में अपने अधिकार को बेहतर बनाने में विफल रहा है ।उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष निकाला जा सकता है ?

  1. (1)प्रत्येक अधिराज्य में राजद्रोह, युद्ध और विधि के उल्लंघन अपरिहार्य हैं ।
  2. (2)किसी अधिराज्य में सभी समस्याओं के लिए संप्रभु (सॉव्रिन) उत्तरदायी होता है, न कि जनता ।
  3. (3)वह अधिराज्य सर्वोत्तम है जो एकता के लक्ष्य के लिए प्रयास करता है और जिसके पास सु-नागरिकता (गुड सिटिज़नशिप) के लिए विधि (लॉ) है ।
  4. (4)लोगों द्वारा अच्छा अधिराज्य स्थापित कर पाना असंभव है ।

Correct answer

From the official answer key, including any revision.

  • English(3) That dominion is the best which pursues the aim of unity and has laws for good citizenship.
  • हिन्दी(3) वह अधिराज्य सर्वोत्तम है जो एकता के लक्ष्य के लिए प्रयास करता है और जिसके पास सु-नागरिकता (गुड सिटिज़नशिप) के लिए विधि (लॉ) है ।

Explanation

Why this is the answer, and why the other options are not.

The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.

Topic

More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.

  1. subject: Aptitude and Reasoning
  2. topic: Verbal Ability (English)
  3. sub-topic: Reading Comprehension