Skip to content
June 2019CSEQuestion 28 of 80

UPSC CSE Csat Paper 2 June 2019: question 28

Question

English

Directions for the following 8 (eight) items :Read the following six passages and answer the items that follow each passage. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 6A majority of the TB infected in India are poor and lack sufficient nutrition, suitable housing and have little understanding of prevention. TB then devastates families, makes the poor poorer, particularly affects women and children, and leads to ostracisation and loss of employment. The truth is that even if TB does not kill them, hunger and poverty will. Another truth is that deep-seated stigma, lack of counselling, expensive treatment and lack of adequate support from providers and family, coupled with torturous side-effects demotivate patients to continue treatment — with disastrous health consequences.Which one of the following is the most logical, rational and crucial message conveyed by the above passage ?

  1. (1)TB is not a curable disease in Indian circumstances.
  2. (2)Curing TB requires more than diagnosis and medical treatment.
  3. (3)Government’s surveillance mechanism is deficient; and poor people have no access to treatment.
  4. (4)India will be free from diseases like TB only when its poverty alleviation programmes are effectively and successfully implemented.

हिन्दी

आगे आने वाले 8 (आठ) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित छह परिच्छेदों को पढ़िए और प्रत्येक परिच्छेद के बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल संबंधित परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 6भारत में तपेदिक (TB) संक्रमित बहुसंख्य लोग निर्धन हैं और उनको पर्याप्त पोषण, उपयुक्त आवास का अभाव है और बचाव के बारे में उनकी समझ न के बराबर है । ऐसे में, तपेदिक परिवारों का सर्वनाश कर देता है, निर्धनों को और निर्धन बनाता है, खास तौर पर महिलाओं और बच्चों को ग्रस्त करता है, और उन्हें निर्वासन और रोज़गार की बर्बादी की ओर ले जाता है । सच्चाई यह है कि यदि तपेदिक उन्हें न भी मारे, तब भी भूख और ग़रीबी से वे मर जाएँगे । दूसरी सच्चाई यह है कि इसका गहरा बैठा हुआ लांछन, परामर्श का अभाव, महँगा उपचार और साधन-प्रदाताओं तथा परिवार से पर्याप्त संबल का अभाव, यंत्रणाकारी पार्श्व-प्रभावों के साथ मिल कर रोगी को उपचार जारी रखने में हतोत्साहित करते हैं — जिसके अनर्थकारी स्वास्थ्य-संबंधी परिणाम होते हैं ।निम्नलिखित में से कौन-सा एक, उपर्युक्त परिच्छेद द्वारा दिया गया सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और निर्णायक संदेश है ?

  1. (1)भारतीय परिस्थितियों में तपेदिक साध्य रोग नहीं है ।
  2. (2)तपेदिक को ठीक करने के लिए निदान और चिकित्सकीय उपचार से कहीं और अधिक की आवश्यकता होती है ।
  3. (3)सरकार की निगरानी की क्रियाविधि त्रुटिपूर्ण है; और निर्धन लोगों की उपचार तक पहुँच नहीं है ।
  4. (4)भारत तपेदिक जैसे रोगों से केवल तभी मुक्त होगा जब इसके निर्धनता उन्मूलन कार्यक्रम प्रभावकारिता और सफलता से कार्यान्वित किए जाएँ ।

Correct answer

From the official answer key, including any revision.

  • English(2) Curing TB requires more than diagnosis and medical treatment.
  • हिन्दी(2) तपेदिक को ठीक करने के लिए निदान और चिकित्सकीय उपचार से कहीं और अधिक की आवश्यकता होती है ।

Explanation

Why this is the answer, and why the other options are not.

The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.

Topic

More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.

  1. subject: Aptitude and Reasoning
  2. topic: Verbal Ability (English)
  3. sub-topic: Reading Comprehension