Skip to content
June 2019CSEQuestion 27 of 80

UPSC CSE Csat Paper 2 June 2019: question 27

Question

English

Directions for the following 8 (eight) items :Read the following six passages and answer the items that follow each passage. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 5Access to schooling for those coming of school age is close to universal, but access to quality exhibits a sharp gradient with socio-economic status. Quotas for the weaker sections in private schools is a provision introduced by the Right of Children to Free and Compulsory Education Act, 2009. The quotas have imposed a debate on issues of social integration and equity in education that private actors had escaped by and large. The idea of egalitarian education system with equality of opportunity as its primary goal appears to be outside the space that private school principals inhabit. Therefore, the imposition of the quotas has led to resistance, sometimes justified.With reference to the above passage, the following assumptions have been made :Which of the above assumptions is/are valid ?

1.
Making equality of opportunity a reality is the fundamental goal of the Indian education system.
2.
The present Indian school system is unable to provide egalitarian education.
3.
Abolition of private schools and establishment of more government schools is the only way to ensure egalitarian education.
  1. (1)1 and 2 only
  2. (2)2 only
  3. (3)2 and 3 only
  4. (4)3 only

हिन्दी

आगे आने वाले 8 (आठ) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित छह परिच्छेदों को पढ़िए और प्रत्येक परिच्छेद के बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल संबंधित परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 5विद्यालयी उम्र में आने वाले बच्चों की विद्यालयी शिक्षा तक पहुँच होना लगभग विश्वव्यापी है, किंतु गुणतायुक्त शिक्षा तक पहुँच होने में सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर एक तीव्र ढाल दिखाई देती है । ग़ैर-सरकारी विद्यालयों में कमज़ोर वर्गों के लिए कोटा का उपबंध निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 द्वारा किया गया है । इन कोटाओं ने सामाजिक एकीकरण और शिक्षा में साम्य के उन मुद्दों पर एक बहस थोप दी है जिनसे ग़ैर-सरकारी कर्ता काफी-कुछ बचे हुए थे । समतावादी शिक्षा प्रणाली का विचार, जिसका मुख्य ध्येय अवसर की समानता हो, ग़ैर-सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की सोच के दायरे से बाहर प्रतीत होता है । इसलिए, कोटा अधिरोपित किए जाने से प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है, जो कभी-कभी न्यायोचित भी होता है ।उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं ?

1.
अवसर की समानता को एक वास्तविकता बना देना भारतीय शिक्षा प्रणाली का आधारभूत लक्ष्य है ।
2.
वर्तमान भारतीय विद्यालय प्रणाली समतावादी शिक्षा प्रदान करने में असमर्थ है ।
3.
ग़ैर-सरकारी विद्यालयों का उन्मूलन और अधिकाधिक सरकारी विद्यालयों की स्थापना ही समतावादी शिक्षा सुनिश्चित करने का एकमात्र मार्ग है ।
  1. (1)केवल 1 और 2
  2. (2)केवल 2
  3. (3)केवल 2 और 3
  4. (4)केवल 3

Correct answer

From the official answer key, including any revision.

  • English(2) 2 only
  • हिन्दी(2) केवल 2

Explanation

Why this is the answer, and why the other options are not.

The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.

Topic

More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.

  1. subject: Aptitude and Reasoning
  2. topic: Verbal Ability (English)
  3. sub-topic: Reading Comprehension