Skip to content
2026CSEQuestion 31 of 80

UPSC CSE Csat Paper 2 2026: question 31

Question

English

Directions for the next 2 (two) items :Read the following passage and answer the items that follow. Your answers should be based solely on the passage.PassageIndia is starting to deploy AI for critical use cases such as weather forecasting, pest detection and control, and crop yield optimisation. However, penetration is limited to a small subset of tech-savvy farmers. In the US and in Europe, generative AI tools have started offering precision farming at scale, integrating large datasets to provide real-time agronomic insights. For at-scale integration and accessibility of AI tools in India, it would be helpful to develop Indian languages-based AI tools for smallholder farmers, partner with AgTechs to create affordable AI solutions, and disseminate AI-based advisory services through government programmes.Which of the following assumptions is/are valid?Select the answer using the code given below.

1.
Agricultural productivity has marched ahead in the West because of the economies of scale facilitated by the adoption of AI tools.
2.
Affordable AI tools rendered available in local languages can help AI-based solutions reach more and more small farmers.
3.
Though penetration is as yet low, critical application areas deploying AI tools are already in use in India.
  1. (1)1, 2 and 3
  2. (2)2 only
  3. (3)1 and 3 only
  4. (4)2 and 3 only

हिन्दी

आगे आने वाले 2 (दो) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। आपके उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होने चाहिए।परिच्छेदभारत में, मौसम पूर्वानुमान, पीड़क (पेस्ट) का पता लगाना और नियंत्रण, तथा फसल पैदावार का इष्टतमीकरण जैसे महत्त्वपूर्ण उपयोग के मामलों में कृत्रिम मेधा (AI) का परिनियोजन प्रारंभ किया जा रहा है। यद्यपि, इसका विस्तार प्रौद्योगिकी-कुशल किसानों के एक अत्यंत छोटे वर्ग तक ही सीमित है। अमेरिका और यूरोप में, प्रजनक कृत्रिम मेधा साधनों (generative AI tools) ने बड़े पैमाने पर सटीक कृषि (precision farming) को प्रस्तावित करना आरंभ किया है, जिसमें तत्काल (real-time) सस्य-वैज्ञानिक अंतर्दृष्टि प्रदान करने के लिए बृहत् डेटा-समुच्चयों का एकीकरण सम्मिलित है। भारत में, बड़े पैमाने पर कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) के एकीकरण और पहुँच के लिए लघु जोतधारक किसानों हेतु भारतीय भाषाएँ आधारित कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) को विकसित करना, वहनीय कृत्रिम मेधा (AI) समाधान सृजित करने के लिए कृषि प्रौद्योगिकीविदों (AgTechs) के साथ भागीदारी, तथा सरकारी कार्यक्रमों के माध्यम से कृत्रिम मेधा (AI) आधारित परामर्शदात्री सेवाओं को प्रसारित करना सहायक होंगे।निम्नलिखित में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।

1.
कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) को अपनाने से बड़े पैमाने पर होने वाली मितव्ययिता के कारण पश्चिमी देशों में कृषि उत्पादकता में वृद्धि हुई है।
2.
स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध किए गए वहनीय कृत्रिम मेधा साधन (AI tools), अधिक-से-अधिक छोटे किसानों तक कृत्रिम मेधा (AI) आधारित समाधानों को पहुँचाने में सहायता कर सकते हैं।
3.
यद्यपि अब तक इसका विस्तार कम है, कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) का उपयोग करने वाले महत्त्वपूर्ण अनुप्रयोग क्षेत्र भारत में पहले से ही प्रयोग में हैं।
  1. (1)1, 2 और 3
  2. (2)केवल 2
  3. (3)केवल 1 और 3
  4. (4)केवल 2 और 3

Correct answer

From the official answer key, including any revision.

  • English(4) 2 and 3 only
  • हिन्दी(4) केवल 2 और 3

Explanation

Why this is the answer, and why the other options are not.

The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.

Topic

More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.

  1. subject: Aptitude and Reasoning
  2. topic: Verbal Ability (English)
  3. sub-topic: Reading Comprehension