UPSC CSE Csat Paper 2 2026: question 27
Question
English
Directions for the next 3 (three) items :Read the following passage and answer the items that follow. Your answers should be based solely on the passage.PassageWhen SARS-CoV-2 was first detected in 2019, it was a truly novel virus for the world. At that time, no one in the world had been exposed to SARS-CoV-2 or had specific immunity against it. In contrast, people across the world have been exposed to HMPV for decades and the virus is well-studied. HMPV and SARS-CoV-2 belong to two very different virus families with fundamentally different characteristics and epidemiology, with strong seasonality seen in HMPV, unlike SARS-CoV-2. Both viruses cause different severity of symptoms, particularly over the long term, and the affected population segments do not fully overlap. In general, HMPV causes milder illness with deaths being very rare and with no long-term post-viral symptoms.Which of the following reflect the intent of the writer in the above passage?Select the answer using the code given below.
- 1.
- To evolve methodologies for objective analysis of the two viruses
- 2.
- To establish the epidemiological similarities and differences between the two viruses
- 3.
- To offer a better understanding of the remedies of HMPV when analysed in conjunction with SARS-CoV-2
- (1)1 and 2
- (2)2 and 3
- (3)1 and 3
- (4)None of the above
हिन्दी
आगे आने वाले 3 (तीन) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। आपके उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होने चाहिए।परिच्छेदजब 2019 में SARS-CoV-2 का पहली बार पता चला, यह विश्व के लिए वस्तुतः एक विलक्षण विषाणु था। उस समय तक विश्व का कोई भी व्यक्ति SARS-CoV-2 के प्रभाव में नहीं आया था अथवा न ही किसी में इस विषाणु के विरुद्ध कोई विशिष्ट प्रतिरक्षा क्षमता थी। इसके विपरीत, संपूर्ण विश्व के लोग दशकों से HMPV से प्रभावित हो चुके हैं और इस विषाणु पर बहुत अधिक अध्ययन हो चुका है। HMPV और SARS-CoV-2 मूलतः विभिन्न लाक्षणिक विशेषताओं और जानपदिकरोग-विज्ञान से संबद्ध दो अत्यधिक भिन्न विषाणु कुलों के हैं, तथा SARS-CoV-2 के विपरीत, HMPV में प्रबल ऋतु विशिष्टता दिखाई देती है। दोनों ही विषाणु, विशेष रूप से दीर्घ अवधि में, भिन्न लक्षणगत गंभीरताएँ उत्पन्न करते हैं, और जनसंख्या के प्रभावित अंश पूर्णतः अतिव्याप्त नहीं होते। सामान्यतः, HMPV के कारण मंद रोगदशा उत्पन्न होती है, जिसमें मृत्यु बहुत विरल होती है और विषाणु-ग्रस्तता के परवर्ती लक्षण दीर्घ अवधि तक नहीं बने रहते।उपर्युक्त परिच्छेद में, लेखक के आशय को निम्नलिखित में से कौन-से प्रतिबिम्बित करते हैं?नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
- 1.
- इन दोनों विषाणुओं के वस्तुनिष्ठ विश्लेषण के लिए कार्यविधियाँ विकसित करना
- 2.
- इन दोनों विषाणुओं के बीच जानपदिकरोग-विज्ञानीय समानताएँ और भिन्नताएँ स्थापित करना
- 3.
- जब SARS-CoV-2 के साथ विश्लेषण किया जाए, तो HMPV के उपचारों की एक बेहतर समझ प्रस्तुत करना
- (1)1 और 2
- (2)2 और 3
- (3)1 और 3
- (4)उपर्युक्त में से कोई नहीं
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(4) None of the above
- हिन्दी(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.