Skip to content
2026CSEQuestion 11 of 80

UPSC CSE Csat Paper 2 2026: question 11

Question

English

Directions for the next 2 (two) items :Read the following passage and answer the items that follow. Your answers should be based solely on the passage.PassageSport is not just about winning medals or getting jobs through a sports quota. Today’s generation is struggling with issues like depression and anxiety. Parents often say that their children are inactive and rarely leave the house. Sport can help tackle these problems. From sport you can learn time management, fitness, teamwork, coordination, and so much more. We need to develop a culture in which sport is seen as a way of life—a path to building a healthier, happier society.Which of the following conclusions are valid?Select the answer using the code given below.

1.
Sport is more than just games; it is a way of life.
2.
Sport can help mitigate the problems of seclusion among the young.
3.
Earning laurels in sport can help one secure a job on the basis of an assigned quota.
4.
Standard corporate sector skills cannot be learnt through sport.
  1. (1)1 and 3 only
  2. (2)2 and 4 only
  3. (3)1, 2 and 4
  4. (4)1, 2 and 3

हिन्दी

आगे आने वाले 2 (दो) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। आपके उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होने चाहिए।परिच्छेदखेल (स्पोर्ट) का उद्देश्य पदक जीतना या खेल-कोटा के माध्यम से नौकरी प्राप्त करना भर नहीं है। आज की पीढ़ी अवसाद और दुश्चिंता जैसी समस्याओं से जूझ रही है। माता-पिता प्रायः कहते हैं कि उनके बच्चे निष्क्रिय रहते हैं और कभी-कभार ही घर से बाहर निकलते हैं। खेल इन समस्याओं से निपटने में सहायक हो सकता है। खेल से आप समय-प्रबंधन, स्वस्थता, सामूहिक कार्य (टीम-वर्क), समन्वय, और बहुत कुछ सीख सकते हैं। हमें ऐसी संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता है जिसमें खेल को एक जीवनशैली के रूप में देखा जाए—एक ऐसा पथ, जो अधिक स्वस्थ और अधिक सुखी समाज के निर्माण की ओर ले जाए।निम्नलिखित में से कौन-से निष्कर्ष वैध हैं?नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।

1.
खेल केवल क्रीड़ा (गेम) मात्र से भी अधिक कुछ है; यह एक जीवनशैली है।
2.
खेल युवाओं के बीच अलगाव की समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकता है।
3.
खेल में प्रतिष्ठा अर्जित करने से, किसी व्यक्ति को नियत कोटे के आधार पर नौकरी पाने में सहायता मिल सकती है।
4.
खेल के माध्यम से, निगमित क्षेत्र (कॉर्पोरेट सेक्टर) के मानक कौशल नहीं सीखे जा सकते।
  1. (1)केवल 1 और 3
  2. (2)केवल 2 और 4
  3. (3)1, 2 और 4
  4. (4)1, 2 और 3

Correct answer

From the official answer key, including any revision.

  • English(4) 1, 2 and 3
  • हिन्दी(4) 1, 2 और 3

Explanation

Why this is the answer, and why the other options are not.

The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.

Topic

More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.

  1. subject: Aptitude and Reasoning
  2. topic: Verbal Ability (English)
  3. sub-topic: Reading Comprehension