UPSC CSE Csat Paper 2 2025: question 72
Question
English
Directions for the following 2 (two) items :Read the following two passages and answer the items that follow the passages. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 2Trust stands commonly defined as being vulnerable to others. Entrepreneurship implies trust in others and willingness to expose oneself to betrayal. Trust in expert systems is the essence of globalizing behaviour; trust itself emerges as a super-commodity in the social market and defines the characteristics of goods and services in a global market. Trusting conduct also means holding others in good esteem, and an optimism that they are, or will be, competent in certain respects.Which one of the following statements best reflects the crux of the passage ?
- (1)Trustworthiness cannot be expected in entrepreneurship.
- (2)Trustworthy people are the most vulnerable people.
- (3)No economic activity is possible without being exposed to betrayal.
- (4)Trust is important though it entails risk.
हिन्दी
निम्नलिखित 2 (दो) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए दो परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 2विश्वास को आमतौर पर अन्य लोगों के प्रति सुभेद्य होने के रूप में परिभाषित किया जाता है । उद्यमवृत्ति में अन्य लोगों का विश्वास करने और स्वयं धोखे का विषय बनने में तत्पर होना निहित होता है । विशेषज्ञ प्रणालियों में विश्वास, वैश्विक व्यवहार का सार है; विश्वास स्वयं सामाजिक बाज़ार में परम वस्तु के रूप में उभर कर आता है, और वैश्विक बाज़ार में वस्तुओं और सेवाओं की विशिष्टताओं को परिभाषित करता है । विश्वास करने के आचरण का यह भी अर्थ है, कि अन्य लोगों को समुचित आदर का स्थान देना, और कतिपय पहलुओं में आशापूर्ण दृष्टि से देखना कि वे सक्षम हैं, अथवा सक्षम होंगे।निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के मर्म को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?
- (1)उद्यमवृत्ति में विश्वसनीयता की अपेक्षा नहीं की जा सकती।
- (2)जो लोग विश्वसनीय होते हैं, वे सर्वाधिक सुभेद्य होते हैं।
- (3)धोखे का पात्र बने बिना कोई आर्थिक क्रियाकलाप संभव नहीं है।
- (4)विश्वास करना महत्त्वपूर्ण है, यद्यपि इसमें ख़तरा होता है।
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(4) Trust is important though it entails risk.
- हिन्दी(4) विश्वास करना महत्त्वपूर्ण है, यद्यपि इसमें ख़तरा होता है।
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.