UPSC CSE Csat Paper 2 2025: question 53
Question
English
Directions for the following 4 (four) items :Read the following two passages and answer the items that follow the passages. Your answer to these items should be based on the passages only.Passage – 2“A good statesman, like any other sensible human being, learns more from his opponents than from his fervent supporters. For his supporters will push him to disaster unless his opponents show him where the dangers are. So if he is wise he will often pray to be delivered from his friends, because they will ruin him. But, though it hurts, he ought also to pray never to be left without opponents; for they keep him on the path of reason and good sense. The national unity of free people depends upon a sufficiently even balance of political power to make it impracticable for the administration to be arbitrary and for opposition to be revolutionary and irreconcilable.”Which one of the following statements best reflects the critical message conveyed by the author of the passage ?
- (1)Without opposition parties, the administration in a democracy gets to become more responsible.
- (2)Democracy needs to have revolutionaries in opposition to keep the government alert.
- (3)Rulers in a democracy need the support of opposition for their political survival.
- (4)In a democracy, the opposition is indispensable for the balance of political power and good governance.
हिन्दी
निम्नलिखित 4 (चार) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए दो परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर आधारित होने चाहिए।परिच्छेद – 2“एक अच्छा राजनीतिज्ञ, किसी भी अन्य समझदार मनुष्य की तरह, अपने उत्साही समर्थकों की अपेक्षा अपने विरोधियों से अधिक सीखता है । क्योंकि जब तक उसके विरोधी उसे न दिखाएँ कि ख़तरा कहाँ है, उसके समर्थक उसे संकट की ओर धकेल देंगे । अतः यदि वह बुद्धिमान है, तो वह अक्सर प्रार्थना करेगा, कि उसे अपने मित्रों से मुक्ति मिले, क्योंकि वे उसे विनष्ट कर देंगे । किन्तु, भले ही यह बात आघात पहुँचाती है, उसे यह प्रार्थना करनी चाहिए कि वह कभी विरोधियों से रहित न हो; क्योंकि वे उसे तर्क और सुबुद्धि के मार्ग पर बनाए रखते हैं । स्वतंत्र व्यक्तियों की राष्ट्रीय एकता, प्रशासन के स्वेच्छाचारी होने तथा विरोधी पक्ष के क्रांतिपूर्ण विचार वाले और परस्पर-विरोधी होने को दुष्कर बनाने के लिए, राजनीतिक शक्ति के पर्याप्त रूप से सम-संतुलन के ऊपर निर्भर करती है ।”निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त अति महत्त्वपूर्ण सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
- (1)विरोधी पक्षों के बिना, लोकतंत्र में प्रशासन अधिक ज़िम्मेवार हो जाता है।
- (2)लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि सरकार को सचेत रखने के लिए विरोधपक्ष में क्रांतिपूर्ण विचार वाले लोग हों।
- (3)लोकतंत्र में शासकों को, उनके राजनीतिक रूप से बने रहने के लिए, विरोधपक्ष का सहारा आवश्यक है।
- (4)लोकतंत्र में, राजनीतिक शक्ति के संतुलन और सुशासन के लिए विरोधपक्ष का होना अपरिहार्य है।
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(4) In a democracy, the opposition is indispensable for the balance of political power and good governance.
- हिन्दी(4) लोकतंत्र में, राजनीतिक शक्ति के संतुलन और सुशासन के लिए विरोधपक्ष का होना अपरिहार्य है।
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.