Skip to content
2025CSEQuestion 34 of 80

UPSC CSE Csat Paper 2 2025: question 34

Question

English

Directions for the following 4 (four) items :Read the following two passages and answer the items that follow the passages. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 2If there is inequality in the pattern of population growth, there is greater inequality in food production and utilization. As societies become wealthier, their consumption of animal products increases. This means that a greater proportion of such basic foodstuff as grains and legumes that could feed humans directly is instead being converted into feed for poultry and large farm animals. Yet this conversion of plant-based food into animal food for humans is far from efficient. Only 16% of the calories fed to chickens are recovered by us when we eat them. This conversion rate goes down to five to seven per cent in large animals that are fed grain to add fat and some protein before slaughter.With reference to the above passage, the following assumptions have been made :Which of the above assumptions is/are valid ?

I.
The food manufacturing and processing industries in every country should align their objectives and processes in accordance with the changing needs of the societies.
II.
Wealthier societies tend to incur great loss of calories of food materials due to indirect utilization of their agricultural produce.
  1. (1)I only
  2. (2)II only
  3. (3)Both I and II
  4. (4)Neither I nor II

हिन्दी

निम्नलिखित 4 (चार) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए दो परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 2यदि जनसंख्या वृद्धि के प्रतिरूप में असमानता है, तो खाद्य उत्पादन और उपयोग में उससे भी अधिक असमानता है । जैसे-जैसे समाज अधिक धनी होते जाते हैं, उनका पशु उत्पादों का उपभोग बढ़ता जाता है । इसका अर्थ है, कि दाना और फलियों जैसी मूलभूत खाद्य-सामग्री का बड़ा भाग, जो मनुष्यों का सीधे भरण कर सकता था, वह इसके बजाय कुक्कुट-पालन और बड़े फार्म पशुओं के चारे में बदला जा रहा है । तथापि पादप-आधारित आहार का मनुष्यों के लिए पशु आहार में यह परिवर्तन फलदायी होने से काफी दूर है । हमें कुक्कुटों को खाने से, उन्हें खिलाई गई कैलोरी का केवल 16% भाग ही वापस मिल पाता है । बड़े पशुओं में, जिन्हें पशुवध से पहले उनमें वसा और कुछ प्रोटीन शामिल करने के लिए दाना खिलाया जाता है, यह परिवर्तन दर और कम हो कर पाँच से लेकर सात प्रतिशत तक रह जाती है ।उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?

I.
प्रत्येक देश में खाद्य विनिर्माण और प्रसंस्करण उद्योग को अपने उद्देश्यों और पद्धतियों को समाजों की बदलती हुई आवश्यकताओं के अनुसार उससे संगत रूप में रखना चाहिए।
II.
समृद्धतर समाज, अपने कृषि उत्पादों के अप्रत्यक्ष उपयोग के कारण खाद्य सामग्रियों की कैलोरियों में भारी हानि उठाने की ओर प्रवृत्त होते हैं।
  1. (1)केवल I
  2. (2)केवल II
  3. (3)I और II दोनों
  4. (4)न तो I और न ही II

Correct answer

From the official answer key, including any revision.

  • English(2) II only
  • हिन्दी(2) केवल II

Explanation

Why this is the answer, and why the other options are not.

The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.

Topic

More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.

  1. subject: Aptitude and Reasoning
  2. topic: Verbal Ability (English)
  3. sub-topic: Reading Comprehension