Skip to content
2025CSEQuestion 3 of 80

UPSC CSE Csat Paper 2 2025: question 3

Question

English

Directions for the following 4 (four) items :Read the following two passages and answer the items that follow the passages. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 2The history of renewable energy suggests there is a steep learning curve, meaning that, as more is produced, costs fall rapidly because of economies of scale and learning by doing. The firms’ green innovation is path-dependent : the more a firm does, the more it is likely to do in the future. The strongest evidence for this is the collapse in the price of solar energy, which became about 90% cheaper during the 2010s, repeatedly beating forecasts. Moving early and gradually gives economies more time to adjust, allowing them to reap the benefits of path-dependent green investment without much disruption. A late, more chaotic transition is costlier.Which one of the following statements best reflects the central idea of the passage ?

  1. (1)Economies of scale is essential for transition to green growth.
  2. (2)Modern technological progress is intensely linked to path-dependent innovations.
  3. (3)Countries with large economies are in a better position to adopt green technologies.
  4. (4)Timing plays a crucial role in the case of green technology development.

हिन्दी

निम्नलिखित 4 (चार) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए दो परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर आधारित होने चाहिए।परिच्छेद – 2नवीकरणीय ऊर्जा के इतिहास से यह सूचित होता है, कि सीखने का एक अति-प्रवण वक्र है, अर्थात्, जितना अधिक उत्पादन होता है, बड़े पैमाने की किफायतों और कार्यकलाप से सीखने के फलस्वरूप लागत उतनी तेज़ी से गिरती है । प्रतिष्ठानों का हरित नवप्रवर्तन मार्ग-आश्रित है : कोई प्रतिष्ठान इसे जितना अधिक करता है, उसके भविष्य में करने की संभावना उतनी ही अधिक होती जाती है । इसका सबसे प्रबल साक्ष्य है सौर ऊर्जा की कीमतों में भारी गिरावट, जो 2010 के दशक में, पूर्वानुमानों को बारंबार झुठलाते हुए, लगभग 90% सस्ती हो गईं । शीघ्र प्रारंभ कर, क्रमिक रूप से चलने से, अर्थव्यवस्थाओं को व्यवस्थित होने के लिए अधिक समय मिल जाता है, जिससे उन्हें अधिक विघटन का सामना किए बिना, मार्ग-आश्रित हरित निवेश के लाभों को उठाने का अवसर मिलता है । विलंब से किया जाने वाला, अधिक अव्यवस्थित अंतरण और ज्यादा महँगा पड़ता है।निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के केन्द्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

  1. (1)हरित संवृद्धि की ओर अंतरण होने के लिए बड़े पैमाने की किफायतें अत्यावश्यक हैं।
  2. (2)आधुनिक प्रौद्योगिकीय प्रगति मार्ग-आश्रित नवप्रवर्तन के साथ गहन रूप से संबंधित है।
  3. (3)वृहद् अर्थव्यवस्थाओं वाले देश, हरित प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए बेहतर स्थिति में होते हैं।
  4. (4)हरित प्रौद्योगिकी विकास के मामले में उचित समय-चयन निर्णायक भूमिका निभाता है।

Correct answer

From the official answer key, including any revision.

  • English(4) Timing plays a crucial role in the case of green technology development.
  • हिन्दी(4) हरित प्रौद्योगिकी विकास के मामले में उचित समय-चयन निर्णायक भूमिका निभाता है।

Explanation

Why this is the answer, and why the other options are not.

The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.

Topic

More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.

  1. subject: Aptitude and Reasoning
  2. topic: Verbal Ability (English)
  3. sub-topic: Reading Comprehension