Skip to content
2024CSEQuestion 2 of 80

UPSC CSE Csat Paper 2 2024: question 2

Question

English

Directions for the following 4 (four) items :Read the following two passages and answer the items that follow the passages. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage—1According to the Food and Agriculture Organization, one-third of food produced for human consumption is lost or wasted globally. Food is lost or wasted throughout the supply chain, from initial agricultural production to final household consumption. The increasing wastage also results in land degradation by about 45%, mainly due to deforestation, unsustainable agricultural practices, and excessive groundwater extraction. The energy spent over wasted food results in about 3·5 billion tonnes of carbon dioxide production every year. Decay also leads to harmful emissions of other gases in the atmosphere. Addressing the loss and wastage of food in all forms is critical to complete the cycle of food sufficiency and food sustainability.Based on the above passage, the following assumptions have been made :Which of the assumptions given above is/are valid?

1.
The food distribution mechanism needs to be reimagined and made effective to reduce the loss and wastage of food.
2.
Ensuring the reduction of wastage and loss of food is a social and moral responsibility of all citizens.
  1. (1)1 only
  2. (2)2 only
  3. (3)Both 1 and 2
  4. (4)Neither 1 nor 2

हिन्दी

निम्नलिखित 4 (चार) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए दो परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर आधारित होने चाहिए।परिच्छेद—1खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार, मानव उपभोग के लिए उत्पादित खाद्यान्न के एक-तिहाई की विश्वव्यापी हानि या बर्बादी होती है। आरंभिक कृषि उत्पादन से लेकर अंतिम घरेलू उपभोग तक की संपूर्ण आपूर्ति शृंखला के दौरान खाद्यान्न की हानि या बर्बादी होती है। इस बढ़ती बर्बादी के परिणामस्वरूप लगभग 45% तक भूमि-निम्नीकरण (लैंड डिग्रेडेशन) भी हुआ है, जिसके मुख्य कारण निर्वनीकरण, असंधारणीय कृषि पद्धतियाँ और अत्यधिक भूजल निष्कर्षण हैं। बरबाद हुए खाद्यान्न पर व्यय की गई ऊर्जा के परिणामस्वरूप प्रतिवर्ष लगभग 3·5 बिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन होता है। क्षय के परिणामस्वरूप वायुमंडल में अन्य गैसों का हानिकारक उत्सर्जन भी होता है। खाद्यान्न पर्याप्तता और खाद्यान्न संधारणीयता के चक्र को पूरा करने के लिए खाद्यान्न की सभी रूपों में हानि या बर्बादी का समाधान करना महत्त्वपूर्ण है।उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी मान्य है/हैं?

1.
खाद्यान्न की हानि और बर्बादी को कम करने के लिए खाद्यान्न वितरण तंत्र की पुनः परिकल्पना करने और इसे प्रभावी बनाए जाने की आवश्यकता है।
2.
खाद्यान्न की बर्बादी और हानि में कमी लाने को सुनिश्चित करना सभी नागरिकों का एक सामाजिक और नैतिक उत्तरदायित्व है।
  1. (1)केवल 1
  2. (2)केवल 2
  3. (3)1 और 2 दोनों
  4. (4)न तो 1 और न ही 2

Correct answer

From the official answer key, including any revision.

  • English(3) Both 1 and 2
  • हिन्दी(3) 1 और 2 दोनों

Explanation

Why this is the answer, and why the other options are not.

The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.

Topic

More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.

  1. subject: Aptitude and Reasoning
  2. topic: Verbal Ability (English)
  3. sub-topic: Reading Comprehension