UPSC CSE Csat Paper 2 2023: question 71
Question
English
Directions for the following 3 (three) items :Read the following three passages and answer the items that follow the passages. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 1In India, while the unemployment rate is a frequently used measure of poor performance of the economy, under conditions of rising school and college enrolment, it paints an inaccurate picture. The reported unemployment rate is dominated by the experience of younger Indians who face higher employment challenges and exhibit greater willingness to wait for the right job than their older peers. The unemployment challenge is greater for people with secondary or higher education, and rising education levels inflate unemployment challenges.Which one of the following statements most likely reflects as to what the author of the passage intends to say ?
- (1)Enrolment in schools and colleges is high but there is no quality education.
- (2)Unemployment must be seen as a function of rising education and aspirations of young Indians.
- (3)There are no labour-intensive industries to accommodate the huge number of unemployed people.
- (4)The education system should be properly designed so as to enable the educated people to be self-employed.
हिन्दी
निम्नलिखित 3 (तीन) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित तीन परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 1भारत में, यद्यपि बेरोज़गारी दर अर्थव्यवस्था के अल्प निष्पादन हेतु बार-बार प्रयुक्त किया जाने वाला मानदंड है, फिर भी स्कूल और कॉलेज में बढ़ते नामांकन की दशाओं के अंतर्गत, इससे ग़लत तस्वीर चित्रित होती है । बताई गई बेरोज़गारी दर प्रभावी रूप से उन युवा भारतीयों के अनुभव पर आधारित है, जिन्हें उच्चतर रोज़गार चुनौतियों का सामना करना होता है और जो अधिक उम्र वाले समकक्षों की अपेक्षा सही कार्य के लिए प्रतीक्षा करने में अधिक तत्परता दिखाते हैं । माध्यमिक अथवा उच्चतर शिक्षा वाले लोगों के लिए बेरोज़गारी की चुनौती कहीं अधिक है, और बढ़ते हुए शिक्षा के स्तर बेरोज़गारी की चुनौतियों को और बढ़ा देते हैं ।इस परिच्छेद का लेखक जो कहना चाहता है, उसे निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, सर्वाधिक संभावित रूप में प्रतिबिंबित करता है ?
- (1)स्कूलों और कॉलेजों में नामांकन उच्च है लेकिन शिक्षा में गुणवत्ता का अभाव है ।
- (2)बेरोज़गारी को युवा भारतीयों में निश्चित रूप से बढ़ती हुई शिक्षा और आकांक्षाओं के फलन के रूप में देखा जाना चाहिए ।
- (3)विशाल संख्या में बेरोज़गार लोगों को समायोजित करने के लिए कोई श्रम-गहनता वाले उद्योग नहीं हैं ।
- (4)शिक्षा प्रणाली को समुचित रूप से अभिकल्पित किया जाना चाहिए ताकि शिक्षित लोगों के लिए स्व-रोज़गार सुकर हो ।
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(2) Unemployment must be seen as a function of rising education and aspirations of young Indians.
- हिन्दी(2) बेरोज़गारी को युवा भारतीयों में निश्चित रूप से बढ़ती हुई शिक्षा और आकांक्षाओं के फलन के रूप में देखा जाना चाहिए ।
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.