UPSC CSE Csat Paper 2 2023: question 51
Question
English
Directions for the following 3 (three) items :Read the following three passages and answer the items that follow the passages. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 1Sourcing food from non-agricultural lands (uncultivated systems such as forests, wetlands, pastures, etc) in addition to agricultural lands enables a systemic approach to food consumption. It allows rural and tribal communities to sustain themselves for the whole year and steer clear of natural disasters and season-induced shortfalls of agricultural food. Since the productivity of trees is often more resilient to adverse weather conditions than annual crops, forest foods often provide a safety net during periods of food shortages caused by crop failure; forest foods also make important contributions during seasonal crop production gaps.Which one of the following statements best reflects the most logical and rational message conveyed by the author of the passage ?
- (1)Food yielding trees should replace other trees in rural and tribal areas and community owned lands.
- (2)Food security cannot be ensured in India with the present practice of conventional agriculture.
- (3)Wastelands and degraded areas in India should be converted into agroforestry systems to help the poor.
- (4)Agroecosystems should be developed in addition to or along with conventional agriculture.
हिन्दी
निम्नलिखित 3 (तीन) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित तीन परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 1कृषि भूमियों के साथ-साथ ग़ैर-कृषि भूमियों (वनों, आर्द्र भूमियों, चरागाहों, आदि जैसी कृषीतर पद्धतियों) को खाद्य का स्रोत बनाना खाद्य उपभोग के प्रति एक तंत्रानुसारी उपागम को सुकर बनाता है । यह ग्रामीण और जनजातीय समुदायों को पूरे वर्ष निर्वाह करने और नैसर्गिक आपदाओं तथा मौसम के कारण होने वाली कृषिजन्य खाद्य की कमियों से बचे रहने में सहायक होता है । चूँकि, वार्षिक फ़सलों की अपेक्षा, प्रतिकूल मौसम दशाओं में वृक्षों में पनपने की प्राय: अधिक क्षमता होती है, फ़सल न होने के कारण हुए खाद्य के अभाव की अवधियों में वन-आधारित खाद्य प्राय: एक सुरक्षा जाल प्रदान करते हैं; वन-आधारित खाद्य मौसमी फ़सल उत्पादन अंतरालों के बीच भी महत्त्वपूर्ण योगदान करते हैं ।निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा दिए गए सर्वाधिक युक्तियुक्त और तर्कसंगत सन्देश को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?
- (1)ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों और समुदाय के स्वामित्व वाली ज़मीनों के अन्य वृक्षों को खाद्य देने वाले वृक्षों से बदल देना चाहिए ।
- (2)भारत में वर्तमान परंपरागत कृषि प्रथा से खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती ।
- (3)भारत में ग़रीबों की मदद के लिए बंजर भूमियों और निम्नीकृत क्षेत्रों को कृषि-वानिकी पद्धतियों में बदल देना चाहिए ।
- (4)परंपरागत कृषि के अतिरिक्त अथवा उसके साथ-साथ कृषि-पारितंत्र भी विकसित किए जाने चाहिए ।
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(4) Agroecosystems should be developed in addition to or along with conventional agriculture.
- हिन्दी(4) परंपरागत कृषि के अतिरिक्त अथवा उसके साथ-साथ कृषि-पारितंत्र भी विकसित किए जाने चाहिए ।
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.