UPSC CSE Csat Paper 2 2023: question 42
Question
English
Directions for the following 3 (three) items :Read the following three passages and answer the items that follow the passages. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 2A global analysis of nitrogen use efficiency — a measure of the amount of nitrogen a plant takes in to grow versus what is left behind as pollution — says that using too much fertilizers will lead to increased pollution of waterways and the air. Currently, the global average for nitrogen use efficiency is approximately 0·4, meaning 40 per cent of the total nitrogen added to cropland goes into the harvested crop while 60 per cent is lost to the environment, says a study. More than half of the world’s population is nourished by food grown with fertilizers containing synthetic nitrogen, which is needed to produce high crop yields. Plants take the nitrogen they need to grow, and the excess is left in the ground, water and air. This results in significant emissions of nitrous oxide, a potent greenhouse and ozone depleting gas, and other forms of nitrogen pollution, including eutrophication of lakes and rivers and contamination of river water.Which one of the following statements best reflects the most logical, rational and crucial message implied by the passage ?
- (1)An enhanced efficiency of use of nitrogen is imperative for both food production and environment.
- (2)Production of synthetic nitrogen fertilizers cannot be stopped as it will adversely affect global food security.
- (3)Alternatives to crops that require excess of nitrogen should be identified and cultivated.
- (4)Conventional agriculture using synthetic fertilizers should be replaced with agroforestry, agroecosystems and organic farming.
हिन्दी
निम्नलिखित 3 (तीन) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित तीन परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 2नाइट्रोजन उपयोग दक्षता — इसकी माप कि कोई पौधा उगने में नाइट्रोजन की कितनी मात्रा का उपयोग करता है, इसके विरुद्ध कि पीछे प्रदूषण के रूप में क्या बचता है — के एक वैश्विक विश्लेषण में बताया गया है कि बहुत अधिक उर्वरक इस्तेमाल करने से जलमार्गों और वायु में प्रदूषण बढ़ेगा । एक अध्ययन में कहा गया है कि वर्तमान में नाइट्रोजन उपयोग दक्षता का वैश्विक औसत लगभग 0·4 है, इसका यह अर्थ है कि खेत में मिलाए गए कुल नाइट्रोजन का 40 प्रतिशत उगाई गई फ़सल में जाता है, जबकि 60 प्रतिशत वायुमंडल में खो जाता है । विश्व की आधी से अधिक जनसंख्या का पोषण उस फ़सल से होता है जो उच्च फ़सल उत्पादन पाने के लिए संश्लिष्ट नाइट्रोजन युक्त उर्वरकों के उपयोग से उगाई गई है । पादपों को बढ़ने के लिए जितनी नाइट्रोजन चाहिए वे ले लेते हैं, और अतिरिक्त नाइट्रोजन भूमि, जल और वायु में रह जाता है । इसके परिणामस्वरूप नाइट्रस ऑक्साइड का बहुत अधिक उत्सर्जन होता है, जो एक प्रबल ग्रीनहाउस गैस और ओज़ोन अवक्षयकारी गैस है, और अन्य प्रकार का नाइट्रोजन प्रदूषण होता है, जिनमें झीलों और नदियों का सुपोषण (यूट्रोफिकेशन) और नदी जल का संदूषण शामिल है ।निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, इस परिच्छेद में निहित सर्वाधिक तर्कसंगत, युक्तियुक्त और निर्णायक संदेश को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?
- (1)खाद्य उत्पादन और पर्यावरण दोनों के लिए नाइट्रोजन का अधिक दक्ष उपयोग अनिवार्य है ।
- (2)संश्लिष्ट नाइट्रोजन उर्वरकों का उत्पादन बंद नहीं किया जा सकता, क्योंकि इससे वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा ।
- (3)अधिक मात्रा में नाइट्रोजन का प्रयोग करने वाली फ़सलों के विकल्पों का अभिज्ञान कर उनकी खेती करनी चाहिए ।
- (4)संश्लिष्ट उर्वरकों के उपयोग वाली परंपरागत खेती करने की जगह कृषि-वानिकी (एग्रोफॉरेस्ट्री), कृषि-पारितंत्र (एग्रोईकोसिस्टम्स) और जैविक खेती की जानी चाहिए ।
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(1) An enhanced efficiency of use of nitrogen is imperative for both food production and environment.
- हिन्दी(1) खाद्य उत्पादन और पर्यावरण दोनों के लिए नाइट्रोजन का अधिक दक्ष उपयोग अनिवार्य है ।
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.