UPSC CSE Csat Paper 2 2023: question 35
Question
English
Directions for the following 5 (five) items :Read the following three passages and answer the items that follow the passages. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 3Food consumption patterns have changed substantially in India over the past few decades. This has resulted in the disappearance of many nutritious foods such as millets. While food grain production has increased over five times since independence, it has not sufficiently addressed the issue of malnutrition. For long, the agriculture sector focussed on increasing food production particularly staples, which led to lower production and consumption of indigenous traditional crops/grains, fruits and other vegetables, impacting food and nutrition security in the process. Further, intensive, monoculture agriculture practices can perpetuate the food and nutrition security problem by degrading the quality of land, water and food derived through them.Based on the above passage, the following assumptions have been made :Which of the above assumptions are valid ?
- 1.
- To implement the Sustainable Development Goals and to achieve zero-hunger goal, monoculture agriculture practices are inevitable even if they do not address malnutrition.
- 2.
- Dependence on a few crops has negative consequences for human health and the ecosystem.
- 3.
- Government policies regarding food planning need to incorporate nutritional security.
- 4.
- For the present monoculture agriculture practices, farmers receive subsidies in various ways and government offers remunerative prices for grains and therefore they do not tend to consider crop diversity.
- (1)1, 2 and 4 only
- (2)2 and 3 only
- (3)3 and 4 only
- (4)1, 2, 3 and 4
हिन्दी
निम्नलिखित 5 (पाँच) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित तीन परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 3पिछले कुछ दशकों के दौरान भारत में खाद्य उपभोग के स्वरूप पर्याप्त रूप से बदल गए हैं । इसका परिणाम यह हुआ है कि ज्वार-बाजरा जैसे अनेक पोषक खाद्यपदार्थ लुप्त हो गए हैं । हालाँकि स्वतन्त्रता के बाद से अब तक खाद्यान्न का उत्पादन पाँच गुने से अधिक बढ़ गया है, फिर भी इससे कुपोषण की समस्या का पर्याप्त रूप से समाधान नहीं हुआ है । लंबे समय तक, कृषि क्षेत्र का ध्यान खाद्यान्न, विशेष कर प्रधान खाद्यान्नों, के उत्पादन में वृद्धि पर रहा, जिसके परिणामस्वरूप देशी पारंपरिक फ़सलों/अनाजों, फलों व अन्य सब्ज़ियों के उत्पादन व उपभोग में कमी आई, और इस प्रक्रिया में खाद्य और पोषण सुरक्षा प्रभावित हुई है । इसके अतिरिक्त, गहन, एकधान्य कृषि प्रथाओं से भूमि, जल और उनसे प्राप्त खाद्य की गुणता निम्नीकृत होती है, जिसके कारण खाद्य और पोषण सुरक्षा की समस्या चिरस्थायी हो सकती है ।उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :उपर्युक्त में से कौन-कौन सी पूर्वधारणाएँ वैध हैं ?
- 1.
- सतत विकास लक्ष्यों को कार्यान्वित करने के लिए और भुखमरी को पूरी तरह मिटाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकधान्य कृषि प्रथाएँ अपरिहार्य हैं, भले ही इनसे कुपोषण का समाधान न हो ।
- 2.
- कुछ ही फ़सलों पर निर्भरता से मानव स्वास्थ्य और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए नकारात्मक परिणाम होते हैं ।
- 3.
- खाद्य आयोजना विषयक सरकारी नीतियों में पोषण की सुरक्षा का समावेशन आवश्यक है ।
- 4.
- वर्तमान एकधान्य कृषि प्रथाओं के लिए किसान अनेक तरीकों से उपदान (सब्सिडी) और सरकार द्वारा अनाजों के लिए दी जाने वाली लाभप्रद कीमतें प्राप्त करते हैं और इसलिए वे फ़सल विविधता पर विचार करने के लिए प्रवृत्त नहीं होते ।
- (1)केवल 1, 2 और 4
- (2)केवल 2 और 3
- (3)केवल 3 और 4
- (4)1, 2, 3 और 4
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(2) 2 and 3 only
- हिन्दी(2) केवल 2 और 3
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.