UPSC CSE Csat Paper 2 2023: question 32
Question
English
Directions for the following 5 (five) items :Read the following three passages and answer the items that follow the passages. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 1In India, the segregation of municipal waste at source is rare. Recycling is mostly with the informal sector. More than three-fourths of the municipal budget goes into collection and transportation, which leaves very little for processing/resource recovery and disposal. Where does waste-to-energy fit into all this ? Ideally it fits in the chain after segregation (between wet waste and the rest), collection, recycling, and before getting to the landfill. Which technology is most appropriate in converting waste to energy depends on what is in the waste (that is biodegradable versus non-biodegradable component) and its calorific value. The biodegradable component of India’s municipal solid waste is a little over 50 per cent, and biomethanation offers a major solution for processing this.Which one of the following statements best reflects the crux of the passage ?
- (1)Generation of energy from municipal solid waste is inexpensive.
- (2)Biomethanation is the most ideal way of generating energy from municipal solid waste.
- (3)Segregation of municipal solid waste is the first step in ensuring the success of waste-to-energy plants.
- (4)The biodegradable component of India’s municipal solid waste is not adequate to provide energy from waste efficiently/effectively.
हिन्दी
निम्नलिखित 5 (पाँच) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित तीन परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 1भारत में, नगरीय अपशिष्ट का स्रोत पर पृथक्करण दुर्लभ है । पुनर्चक्रण अधिकांशत: अनौपचारिक क्षेत्रक के पास है । नगरपालिका बजट का तीन-चौथाई से अधिक अंश संग्रहण और परिवहन में चला जाता है, जिससे प्रसंस्करण/संसाधन पुनर्प्राप्ति और निपटान के लिए अत्यंत कम अंश बचता है । इन सब में अपशिष्ट-से-ऊर्जा कहाँ उपयुक्त जगह पाती है ? आदर्श रूप से, यह श्रृंखला में पृथक्करण (गीले अपशिष्ट और अन्य के बीच), संग्रहण, पुनर्चक्रण के पश्चात् और भराव-क्षेत्र में जाने से पहले उपयुक्त जगह पाती है । अपशिष्ट को ऊर्जा में बदलने की कौन-सी प्रौद्योगिकी सर्वाधिक उपयुक्त है, यह इस पर निर्भर है कि अपशिष्ट में क्या है (अर्थात् घटक जैवनिम्नीकरणीय है या नहीं है) और उसका कैलोरी मान क्या है । भारत के नगरीय ठोस अपशिष्ट का जैवनिम्नीकरणीय घटक 50 प्रतिशत से किंचितमात्र ज्यादा है, और जैवमेथैनन (बायोमेथैनेशन) से इसके प्रसंस्करण के लिए एक बड़ा हल मिल सकता है ।निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, इस परिच्छेद के मर्म को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?
- (1)नगरीय ठोस अपशिष्ट से ऊर्जा का जनन महँगा नहीं है ।
- (2)जैवमेथैनन, नगरीय ठोस अपशिष्ट से ऊर्जा के जनन का सर्वाधिक आदर्श तरीका है ।
- (3)नगरीय ठोस अपशिष्ट का पृथक्करण, अपशिष्ट-से-ऊर्जा संयंत्रों की सफलता को सुनिश्चित करने में पहला कदम है ।
- (4)भारत के नगरीय ठोस अपशिष्ट का जैवनिम्नीकरणीय घटक अपशिष्ट से ऊर्जा दक्ष/प्रभावी रूप से उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त नहीं है ।
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(3) Segregation of municipal solid waste is the first step in ensuring the success of waste-to-energy plants.
- हिन्दी(3) नगरीय ठोस अपशिष्ट का पृथक्करण, अपशिष्ट-से-ऊर्जा संयंत्रों की सफलता को सुनिश्चित करने में पहला कदम है ।
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.