UPSC CSE Csat Paper 2 2023: question 22
Question
English
Directions for the following 3 (three) items :Read the following three passages and answer the items that follow the passages. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 2Good corporate governance structures encourage companies to provide accountability and control. A fundamental reason why corporate governance has moved onto the economic and political agenda worldwide has been the rapid growth in international capital markets. Effective corporate governance enhances access to external financing by firms, leading to greater investment, higher growth and employment. Investors look to place their funds where the standards of disclosure, of timely and accurate financial reporting, and of equal treatment to all stakeholders are met.Which of the following statements best reflects the logical inference from the passage given above ?
- (1)It is an important agenda of the countries around the world to ensure access to good external financing.
- (2)Good corporate governance improves the credibility of the firms.
- (3)International capital markets ensure that the firms maintain good corporate governance.
- (4)Good corporate governance paves the way for robust supply chains.
हिन्दी
निम्नलिखित 3 (तीन) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित तीन परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 2सुचारु निगम शासन (कॉरपोरेट गवर्नेंस) संरचनाएँ कंपनियों को उत्तरदायित्व और नियंत्रण उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित करती हैं । एक आधारभूत कारण, कि निगम शासन क्यों पूरे विश्व में आर्थिक और राजनीतिक एजेंडा की ओर उन्मुख हुआ है, अंतर्राष्ट्रीय पूँजी बाज़ारों में त्वरित संवृद्धि है । प्रभावी निगम शासन, प्रतिष्ठानों के बाह्य वित्तपोषण की ओर पहुँच को बढ़ाता है, जिसके परिणामस्वरूप अपेक्षाकृत अधिक निवेश, उच्चतर संवृद्धि और रोज़गार होते हैं । निवेशक ऐसी जगह निधीयन का प्रयत्न करते हैं, जहाँ प्रकटन के मानक, समय से और सटीक वित्तीय रिपोर्टिंग, और सभी हितधारियों के प्रति समान व्यवहार किए जाते हैं ।निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, उपर्युक्त परिच्छेद द्वारा व्यक्त युक्तियुक्त अनुमान को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?
- (1)अच्छे बाह्य वित्तपोषण तक पहुँच सुनिश्चित करना विश्व भर में देशों का महत्त्वपूर्ण एजेंडा है ।
- (2)सुचारु निगम शासन प्रतिष्ठानों की विश्वसनीयता को बढ़ाता है ।
- (3)अंतर्राष्ट्रीय पूँजी बाज़ार यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रतिष्ठान अच्छा निगम शासन बनाए रखें ।
- (4)सुचारु निगम शासन मज़बूत पूर्ति श्रृंखला को सुकर बनाता है ।
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(2) Good corporate governance improves the credibility of the firms.
- हिन्दी(2) सुचारु निगम शासन प्रतिष्ठानों की विश्वसनीयता को बढ़ाता है ।
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.