Skip to content
2023CSEQuestion 13 of 80

UPSC CSE Csat Paper 2 2023: question 13

Question

English

Directions for the following 3 (three) items:Read the following three passages and answer the items that follow the passages. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 3Many people are not eating the right food. For some, it is simply a decision to stick with food they enjoy but which is not too healthy. This is leading to an increase in non-communicable diseases. This in turn leads to major burden on our health-care systems that have the potential to derail the economic progress which is essential for the poor to improve their lives. For others, it is about limited access to nutritious food or a lack of affordability, leading to monotonous diets that do not provide the daily nutrients for them to develop fully. Part of the reason nutrition is under threat worldwide is that our food systems are not properly responding to nutritional needs. Somewhere along that long road from farm to fork, there are serious detours taking place.Which one of the following statements best reflects the crux of the passage ?

  1. (1)The scheme of Universal Basic Income should be implemented worldwide as a way of poverty alleviation.
  2. (2)We must place food-based nutrition at the centre of our policy debate.
  3. (3)Nutritional status of food should be improved by creating appropriate genetically modified crops.
  4. (4)Using modern food processing technologies, we must fortify food items with required nutrient elements.

हिन्दी

निम्नलिखित 3 (तीन) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित तीन परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 3बहुत से लोग सही आहार नहीं ले रहे हैं । कुछ का तो बस यही निर्णय है कि वही भोजन लेंगे जो उन्हें अच्छा लगता है, लेकिन जो बहुत स्वास्थ्यप्रद नहीं है । इससे असंक्रामक रोगों में बढ़ोतरी हो रही है । इसके फलस्वरूप हमारी स्वास्थ्य-देखभाल व्यवस्थाओं पर बहुत बड़ा बोझ आ जाता है, जिसमें उस आर्थिक प्रगति को, जो ग़रीबों के लिए उनके जीवन-स्तर को उन्नत करने हेतु आवश्यक है, अस्त-व्यस्त कर देने की संभावना है । अन्य लोगों के लिए, समस्या पौष्टिक भोजन तक सीमित पहुँच अथवा पहुँच की गुंजाइश न होने की है, जिससे एकरस खानपान बन जाता है जो उनके पूर्ण विकास के लिए आवश्यक दैनिक पोषक तत्त्व प्रदान नहीं करता । पूरी दुनिया में पोषण पर खतरा होने का कारण आंशिक रूप से यह है कि हमारी खाद्य पद्धतियाँ समुचित रूप से हमारी पोषण ज़रूरतों के अनुरूप नहीं हैं । खेत से थाली तक के लंबे सफ़र में चिंताजनक विचलन हो रहे हैं ।निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, इस परिच्छेद के मर्म को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

  1. (1)सार्वभौम बुनियादी आय योजना को ग़रीबी उन्मूलन के एक तरीके के रूप में दुनिया भर में कार्यान्वित किया जाना चाहिए ।
  2. (2)हमें खाद्य-आधारित पोषण को अपने नीति विषयक विचार-विमर्श के केंद्र में रखना चाहिए ।
  3. (3)उपयुक्त आनुवंशिकत: रूपांतरित फ़सलों के जनन द्वारा खाद्यपदार्थ का पोषण स्तर समुन्नत किया जाना चाहिए ।
  4. (4)आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकियों का प्रयोग कर हमें खाद्य वस्तुओं में अपेक्षित पोषक तत्त्वों को शामिल कर उन्हें पुष्ट करना चाहिए ।

Correct answer

From the official answer key, including any revision.

  • English(2) We must place food-based nutrition at the centre of our policy debate.
  • हिन्दी(2) हमें खाद्य-आधारित पोषण को अपने नीति विषयक विचार-विमर्श के केंद्र में रखना चाहिए ।

Explanation

Why this is the answer, and why the other options are not.

The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.

Topic

More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.

  1. subject: Aptitude and Reasoning
  2. topic: Verbal Ability (English)
  3. sub-topic: Reading Comprehension