UPSC CSE Csat Paper 2 2022: question 71
Question
English
Directions for the following 3 (three) items :Read the following two passages and answer the items that follow the passages. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage—1To encourage research is one of the functions of a university. Contemporary universities have encouraged research, not only in those cases where research is necessary, but on all sorts of entirely unprofitable subjects as well. Scientific research is probably never completely valueless. However silly and insignificant it may seem, however mechanical and unintelligent the labours of the researchers, there is always a chance that the results may be of value to the investigator of talent, who can use the facts collected for him by uninspired but industrious researchers as the basis of some fruitful generalization. But where research is not original, but consists in the mere rearrangement of existing materials, where its object is not scientific but literary or historical, then there is a risk of the whole business becoming merely futile.Passage—2How best can the problems of floods and droughts be addressed so that the losses are minimal and the system becomes resilient? In this context, one important point that needs to be noted is that India gets ‘too much’ water (about 75% of annual precipitation) during 120 days (June to September) and ‘too little’ for the remaining 245 days. This skewed water availability has to be managed and regulated for its consumption throughout the year.The author’s assumption about scientific research is that
- (1)it is never very valuable
- (2)it is sometimes very valuable
- (3)it is never without some value
- (4)it is always very valuable
हिन्दी
निम्नलिखित 3 (तीन) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित दो परिच्छेदों को पढ़िए और उनके नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए।परिच्छेद—1अनुसंधान को प्रोत्साहित करना किसी विश्वविद्यालय के कार्यों में से एक है। समकालीन विश्वविद्यालयों ने अनुसंधान को प्रोत्साहित किया है, न केवल उन मामलों में जहाँ अनुसंधान आवश्यक है, बल्कि सभी प्रकार के पूर्ण अलाभकर विषयों में भी। वैज्ञानिक अनुसंधान संभवतः कभी भी पूरी तरह मूल्यहीन नहीं होता। यह जितना भी मूर्खतापूर्ण और महत्त्वहीन लगे, अनुसंधानकर्ताओं का श्रम जितना भी यांत्रिक और अबौद्धिक हो, एक ऐसा मौका हमेशा ही रहता है कि प्रतिभा के अन्वेषक के लिए उसके परिणाम महत्त्व के हों, जो प्रेरणाहीन किन्तु मेहनती अनुसंधानकर्ताओं द्वारा अपने लिए एकत्रित तथ्यों को किसी सारभूत सामान्यीकरण के आधार के रूप में इस्तेमाल कर सके। किन्तु, जहाँ अनुसंधान मौलिक नहीं है, और सिर्फ विद्यमान सामग्रियों को फिर से व्यवस्थित करने के रूप में बना है, जहाँ इसका उद्देश्य वैज्ञानिक न होकर साहित्यिक या ऐतिहासिक है, तो यह आशंका है कि यह पूरा कार्य निरर्थक बन कर रह जाए।परिच्छेद—2बाढ़ और सूखे की समस्याओं का सबसे अच्छा समाधान कैसे किया जा सकता है कि नुकसान कम-से-कम हों और तंत्र लचीला बन जाए? इस प्रसंग में एक महत्त्वपूर्ण बिन्दु, जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए, वह यह है कि भारत में 120 दिनों (जून से सितम्बर तक) के दौरान ‘अत्यधिक’ (वार्षिक वर्षा का 75%) जल प्राप्त होता है, और शेष 245 दिनों के दौरान ‘अत्यल्प’ जल प्राप्त होता है। जल-उपलब्धता की इस विषम स्थिति को इस तरह प्रबंधित और विनियमित किया जाना है, ताकि वर्ष भर जल का उपभोग बना रहे।वैज्ञानिक अनुसंधान के बारे में लेखक की पूर्वधारणा यह है कि
- (1)यह कभी भी बहुत मूल्यवान नहीं होता
- (2)यह कभी-कभी बहुत मूल्यवान होता है
- (3)यह कभी भी कुछ-न-कुछ मूल्य के बिना नहीं होता
- (4)यह हमेशा ही बहुत मूल्यवान होता है
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(3) it is never without some value
- हिन्दी(3) यह कभी भी कुछ-न-कुछ मूल्य के बिना नहीं होता
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.