UPSC CSE Csat Paper 2 2022: question 41
Question
English
Directions for the following 4 (four) items :Read the following two passages and answer the items that follow the passages. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage—1For two or three generations past, ever-increasing numbers of individuals have been living as workers merely, not as human beings. An excessive amount of labour is rule today in every circle of society, with the result that man’s spiritual element cannot thrive. He finds it very difficult to spend his little leisure in serious activities. He does not want to think; or he cannot even if he wants to. He seeks not self-improvement, but entertainment which would enable him to be mentally idle and to forget his usual activities. Therefore, the so-called culture of our age is dependant more on cinema than on theatre, more on newspapers, magazines and crime stories than on serious literature.
- (1)man should not work hard
- (2)the great evil of our age is overstrain
- (3)man cannot think well
- (4)man cannot care for his spiritual welfare
हिन्दी
निम्नलिखित 4 (चार) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित दो परिच्छेदों को पढ़िए और उनके नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए।परिच्छेद—1पिछली दो या तीन पीढ़ियों से व्यक्तियों की सतत बढ़ती हुई संख्या मनुष्यों की तरह नहीं, वरन् केवल कामगारों की तरह जीवन जीती रही है। अत्यधिक मात्रा में श्रम करना आज समाज के हर क्षेत्र में एक नियम बन गया है, जिसका परिणाम यह हुआ है कि व्यक्ति में आध्यात्मिक तत्त्व की संपन्नता नहीं हो पाती है। वह अपने थोड़े से अवकाश-समय को किसी गम्भीर गतिविधि में लगाने में अत्यधिक कठिनाई महसूस करता है। वह मनन करना नहीं चाहता; या यदि वह चाहे तो कर भी नहीं पाता। वह तलाश करता है, पर आत्मोन्नति की नहीं बल्कि मनोरंजन की, जो उसे इस लायक बनाता है कि वह मानसिक रूप से खाली हो और अपनी सामान्य गतिविधियों को भूल जाए। इसलिए हमारे युग की तथाकथित संस्कृति, नाट्यकला की अपेक्षा चलचित्र पर, गम्भीर साहित्य की अपेक्षा समाचार-पत्रों, पत्रिकाओं और अपराध-कथाओं पर, अधिक आधारित है।परिच्छेद—2जनांकिकीय लाभांश का अवसर, जो भारत में शुरू हो चुका है और जिसके और कुछ दशकों तक चलने की संभावना है, एक बहुत बड़ा संभावना-समय है। जनांकिकीय लाभांश बुनियादी तौर पर कार्यकारी आयु जनसंख्या में स्फीति है, जिसका विलोमतः अर्थ है कि अति युवा और अति वृद्ध आयु का सापेक्ष अनुपात, कुछ समय के लिए, गिरावट पर रहेगा। आयरलैंड और चीन के अनुभव से हम जानते हैं कि यह ऊर्जा का स्रोत और आर्थिक संवृद्धि का इंजन हो सकता है। जनांकिकीय लाभांश की प्रवृत्ति किसी देश की बचत दर को बढ़ाने की होती है, क्योंकि किसी भी देश में कार्यकारी आयु जनसंख्या ही मुख्य बचतकर्ता होती है। और चूँकि बचत दर संवृद्धि का महत्त्वपूर्ण चालक होती है, इससे हमारी संवृद्धि दर को बढ़ाने में मदद मिलनी चाहिए। तथापि, जनांकिकीय लाभांश के लाभ कार्यकारी आयु जनसंख्या की गुणता पर निर्भर होते हैं। और इसका निहितार्थ है शिक्षा, कौशल-अर्जन और मानव पूँजी की महत्ता का स्मरण दिलाना।यह परिच्छेद इस विचार पर आधारित है कि
- (1)मनुष्य को कठिन श्रम नहीं करना चाहिए
- (2)हमारे युग की सबसे बड़ी बुराई अत्यधिक कार्य-तनाव है
- (3)मनुष्य अच्छी तरह मनन नहीं कर सकता
- (4)मनुष्य अपने आध्यात्मिक कल्याण का ध्यान नहीं रख सकता
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(2) the great evil of our age is overstrain
- हिन्दी(2) हमारे युग की सबसे बड़ी बुराई अत्यधिक कार्य-तनाव है
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.