Skip to content
2022CSEQuestion 14 of 79

UPSC CSE Csat Paper 2 2022: question 14

Question

English

Directions for the following 4 (four) items :Read the following two passages and answer the items that follow the passages. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage—2The poverty line is quite unsatisfactory when it comes to grasping the extent of poverty in India. It is not only because of its extremely narrow definition of ‘who is poor’ and the debatable methodology used to count the poor, but also because of a more fundamental assumption underlying it. It exclusively relies on the notion of poverty as insufficient income or insufficient purchasing power. One can better categorize it by calling it income poverty. If poverty is ultimately about deprivations affecting human well-being, then income poverty is only one aspect of it. Poverty of a life, in our view, lies not merely in the impoverished state in which the person actually lives, but also in the lack of real opportunity given by social constraints as well as personal circumstances—to choose other types of living. Even the relevance of low incomes, meagre possessions, and other aspects of what are standardly seen as economic poverty relate ultimately to their role in curtailing capabilities, i.e., their role in severely restricting the choices people have to lead variable and valued lives.What does the author mean by ‘poverty of a life’?

  1. (1)All deprivations in a human life which stem not only from lack of income but lack of real opportunities
  2. (2)Impoverished state of poor people in rural and urban areas
  3. (3)Missed opportunities in diverse personal circumstances
  4. (4)Material as well as non-material deprivations in a human life which restrict human choices permanently

हिन्दी

निम्नलिखित 4 (चार) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित दो परिच्छेदों को पढ़िए और उनके नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए।परिच्छेद—1“जूते गाँठने जैसे साधारण से काम के लिए हम सोचते हैं कि कोई विशेष प्रशिक्षण-प्राप्त व्यक्ति ही हमारे इस काम को कर सकेगा, लेकिन राजनीति में हम मान लेते हैं कि हर कोई जो मत (वोट) प्राप्त करना जानता है, वह राज्य का शासन करना जानता है। बीमार पड़ने पर हमें एक प्रशिक्षित चिकित्सक की आवश्यकता होती है, जिसकी डिग्री उसकी खास तैयारी और तकनीकी क्षमता की गारंटी होती है—हमारी तलाश यह नहीं होती कि चिकित्सक सबसे सुंदर हो, या सबसे अच्छा वक्ता हो: तो फिर, जब पूरा राज्य ही बीमार है, तो क्या हमें इसकी तलाश नहीं होनी चाहिए कि हमें सबसे बुद्धिमान और सबसे उत्तम व्यक्ति की सेवा और मार्गदर्शन मिले?”परिच्छेद—2गरीबी रेखा नितांत असंतोषजनक हो जाती है, जब यह समझने की बात आती है कि भारत में गरीबी का प्रसार कहाँ तक है। यह केवल इसलिए नहीं है कि इसकी परिभाषा बहुत ही संकीर्ण है कि ‘गरीब कौन है’ और गरीब की गणना करने की क्रिया-पद्धति विवादास्पद है, बल्कि यह इसके अंदर निहित अपेक्षाकृत अधिक मूलभूत धारणा के कारण है। यह गरीबी को अपर्याप्त आय या अपर्याप्त क्रयशक्ति के रूप में समझने पर अनन्य रूप से निर्भर है। इसे बेहतर रूप में आय-निर्धनता कहकर वर्गीकृत किया जा सकता है। यदि गरीबी अंततोगत्वा उन चीजों से वंचित होना है, जो मनुष्य के सुख-स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं, तो आय-निर्धनता इसका केवल एक पहलू है। जीवन-निर्धनता, हमारे विचार में, सिर्फ वह कंगाली की दशा में नहीं है, जिसमें व्यक्ति वास्तव में रहता है, किन्तु दूसरी तरह के जीवन के विकल्प चुनने के लिए वास्तविक अवसर के अभाव में भी है जो सामाजिक बाधाओं और साथ ही साथ वैयक्तिक परिस्थितियों द्वारा प्रदत्त है। निम्न आय की प्रासंगिकता, अपने पास कम चीजों का होना, और वे अन्य पहलू भी जिन्हें मानक रूप से आर्थिक निर्धनता के रूप में देखा जाता है, अंततोगत्वा सामर्थ्य को कम करने की, अर्थात् जिन चीजों के विकल्प चुनने से लोग विविधतापूर्ण और मूल्यवान जीवन जीते हैं, उन्हें अत्यधिक सीमित कर देने की उनकी भूमिका से संबंधित होते हैं।‘जीवन-निर्धनता’ से लेखक का क्या तात्पर्य है?

  1. (1)मानव-जीवन में वे सभी वंचनाएँ जो केवल आय की कमी से ही नहीं, बल्कि वास्तविक अवसरों की कमी से उत्पन्न होती हैं
  2. (2)ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गरीब लोगों की कंगाली की दशा
  3. (3)विविध व्यक्तिगत परिस्थितियों में छूटे हुए अवसर
  4. (4)मानव जीवन में वस्तुपरक, साथ ही साथ अवस्तुपरक वंचनाएँ, जो मनुष्य के विकल्प-चयन को स्थायी रूप से सीमित कर देती हैं

Correct answer

From the official answer key, including any revision.

  • English(1) All deprivations in a human life which stem not only from lack of income but lack of real opportunities
  • हिन्दी(1) मानव-जीवन में वे सभी वंचनाएँ जो केवल आय की कमी से ही नहीं, बल्कि वास्तविक अवसरों की कमी से उत्पन्न होती हैं

Explanation

Why this is the answer, and why the other options are not.

The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.

Topic

More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.

  1. subject: Aptitude and Reasoning
  2. topic: Verbal Ability (English)
  3. sub-topic: Reading Comprehension