Skip to content
June 2021CSEQuestion 52 of 79

UPSC CSE Csat Paper 2 June 2021: question 52

Question

English

Directions for the following 2 (two) items:Read the following two passages and answer the items that follow. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 2Our cities are extremely vulnerable to climate change because of large concentrations of populations and poor infrastructure. Moreover, population densities are increasing in them but we have not yet developed the systems to address climate change impacts. Our cities contribute to 65 per cent of the GDP, but there are not enough facilities to cater to the needs of the people. It is important to address the issues of air quality, transport, etc., that are vital to identifying sustainable solutions. We need to involve citizens in city planning and create an ecosystem that meets the needs of the people.Which among the following is the most logical and rational inference that can be made from the passage given above ?

  1. (1)Our cities need to have well-defined administrative set-up with sufficient autonomy.
  2. (2)Ever increasing population densities is a hindrance in our efforts to achieve sustainable development.
  3. (3)To maintain and develop our cities we need to adopt sustainability related interventions.
  4. (4)Public-Private Partnership mode of development is the viable long-term solution for the infrastructure and sustainability problems of India.

हिन्दी

निम्नलिखित 2 (दो) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए दो परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 2हमारे नगर, जनसंख्या के अधिक संकेन्द्रण और अपर्याप्त आधारिक संरचनाओं के कारण जलवायु परिवर्तन के प्रति अत्यधिक सुभेद्य हैं । इसके अतिरिक्त, उनमें जनसंख्या घनत्व बढ़ रहा है, किंतु हमने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के निराकरण के लिए अभी तक कोई प्रणाली विकसित नहीं की है । जी.डी.पी. में, हमारे नगरों का योगदान 65% है, किंतु उनमें जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त सुविधाएँ नहीं हैं । वायु की गुणता, परिवहन, आदि, से संबंधित समस्याओं पर ध्यान देना महत्त्वपूर्ण है, जो कि संधारणीय समाधान ढूँढ़ने के लिए अत्यावश्यक हैं । हमें नगर योजना बनाने के कार्य में नागरिकों को सम्मिलित करने की आवश्यकता है और ऐसे पारिस्थितिक तंत्र का सृजन करना होगा जो लोगों की आवश्यकताओं को पूरा कर सके ।उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर प्रतिपादित, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष हो सकता है ?

  1. (1)हमारे नगरों में पर्याप्त स्वायत्तता के साथ सुस्पष्ट प्रशासनिक व्यवस्था का होना आवश्यक है ।
  2. (2)निरंतर बढ़ता हुआ जनसंख्या घनत्व, संधारणीय विकास करने के हमारे प्रयासों में बाधक है ।
  3. (3)हमारे नगरों के रख-रखाव और विकास के लिए हमें संधारणीयता संबंधी हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है ।
  4. (4)भारत की आधारिक संरचना और संधारणीयता संबंधी समस्याओं के लिए विकास की सार्वजनिक-निजी भागीदारी पद्धति व्यवहार्य दीर्घावधि समाधान है ।

Correct answer

From the official answer key, including any revision.

  • English(3) To maintain and develop our cities we need to adopt sustainability related interventions.
  • हिन्दी(3) हमारे नगरों के रख-रखाव और विकास के लिए हमें संधारणीयता संबंधी हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है ।

Explanation

Why this is the answer, and why the other options are not.

The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.

Topic

More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.

  1. subject: Aptitude and Reasoning
  2. topic: Verbal Ability (English)
  3. sub-topic: Reading Comprehension