UPSC CSE Csat Paper 2 June 2021: question 41
Question
English
Directions for the following 4 (four) items :Read the following four passages and answer the items that follow. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 1Nothing can exist in a natural state which can be called good or bad by common assent, since every man who is in a natural state consults only his own advantage, and determines what is good or bad according to his own fancy and insofar as he has regard for his own advantage alone, and holds himself responsible to no one save himself by any law; and therefore sin cannot be conceived in a natural state, but only in a civil state, which is decreed by common consent what is good or bad, and each one holds himself responsible to the state.Which one of the following statements best reflects the central idea of the passage given above ?
- (1)The conceptions of what is right or wrong exist due to the formation of a state.
- (2)Unless a ruling authority decides as to what is right or wrong, no man would be morally right.
- (3)Man is inherently immoral and selfish in a natural state.
- (4)The idea of what is right or wrong is necessary for the survival of human species.
हिन्दी
निम्नलिखित 4 (चार) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए चार परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 1नैसर्गिक राज्य में ऐसा कुछ भी विद्यमान नहीं हो सकता, जिसे सामान्य सहमति से अच्छा या बुरा कहा जा सके, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति जो नैसर्गिक राज्य में रहता है, वह केवल अपने ही लाभ का ध्यान रखता है, और अपनी पसंद के अनुसार तथा जहाँ तक कि उसके अपने लाभ का संबंध है, अच्छे या बुरे का निर्णय करता है, और स्वयं को किसी भी विधि (लॉ) के अंतर्गत अपने सिवा अन्य किसी के प्रति उत्तरदायी नहीं मानता है; और इसलिए, नैसर्गिक राज्य में अपराध की कल्पना नहीं की जा सकती, केवल सिविल राज्य में ही ऐसा संभव है, जहाँ सामान्य सहमति से अच्छे या बुरे का निर्णय किया जाता है, और प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को राज्य के प्रति उत्तरदायी मानता है ।निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद के मूल विचार को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है ?
- (1)क्या सही या ग़लत है — ये अवधारणाएँ राज्य के निर्माण के कारण अस्तित्व में हैं ।
- (2)क्या सही या ग़लत है — इस बारे में जब तक कोई शासक प्राधिकारी निर्णय नहीं लेता, कोई भी व्यक्ति नैतिक रूप से सही नहीं हो सकता ।
- (3)नैसर्गिक राज्य में व्यक्ति स्वाभाविक रूप से अनैतिक और स्वार्थी होता है ।
- (4)क्या सही या ग़लत है — यह विचार मानव जाति की उत्तरजीविता के लिए आवश्यक है ।
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(1) The conceptions of what is right or wrong exist due to the formation of a state.
- हिन्दी(1) क्या सही या ग़लत है — ये अवधारणाएँ राज्य के निर्माण के कारण अस्तित्व में हैं ।
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.