UPSC CSE Csat Paper 2 June 2021: question 24
Question
English
Directions for the following 4 (four) items :Read the following four passages and answer the items that follow. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 4A central message of modern development economics is the importance of income growth, by which is meant growth in Gross Domestic Product (GDP). In theory, rising GDP creates employment and investment opportunities. As incomes grow in a country where the level of GDP was once low, households, communities, and governments are increasingly able to set aside some funds for the production of things that make for a good life. Today GDP has assumed such a significant place in the development lexicon, that if someone mentions “economic growth”, we know they mean growth in GDP.With reference to the above passage, the following assumptions have been made :Which of the above assumptions is/are valid ?
- 1.
- Rising GDP is essential for a country to be a developed country.
- 2.
- Rising GDP guarantees a reasonable distribution of income to all households.
- (1)1 only
- (2)2 only
- (3)Both 1 and 2
- (4)Neither 1 nor 2
हिन्दी
निम्नलिखित 4 (चार) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए चार परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 4आधुनिक विकास अर्थशास्त्र का मुख्य संदेश आय में वृद्धि को महत्त्व देना है, जिसका आशय सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) में वृद्धि से है । सिद्धांततः, बढ़ती हुई जी.डी.पी., रोज़गार और निवेश के अवसर सृजित करती है । जब किसी ऐसे देश की आय में वृद्धि होती है, जिसकी जी.डी.पी. का स्तर कभी निम्न था, तब परिवार, समुदाय और सरकार अच्छे जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन हेतु कुछ निधि को अलग रखने में उत्तरोत्तर समर्थ होते हैं । आज विकास शब्दावली (डेवलपमेंट लेक्सिकॉन) में, जी.डी.पी. ऐसे महत्त्वपूर्ण स्थान पर आ गया है कि यदि कोई “आर्थिक वृद्धि” का उल्लेख करता है, तो हम जान जाते हैं कि उनका आशय जी.डी.पी. में वृद्धि से है ।उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ मान्य है/हैं ?
- 1.
- बढ़ती हुई जी.डी.पी. किसी देश को विकसित देश बनने के लिए अनिवार्य है ।
- 2.
- बढ़ती हुई जी.डी.पी. सभी परिवारों में आय का समुचित वितरण सुनिश्चित करती है ।
- (1)केवल 1
- (2)केवल 2
- (3)1 और 2 दोनों
- (4)न तो 1, न ही 2
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(4) Neither 1 nor 2
- हिन्दी(4) न तो 1, न ही 2
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.