UPSC CSE Csat Paper 2 June 2020: question 5
Question
English
Directions for the following 6 (six) items :Read the following five passages and answer the items that follow. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage—5Although most of the Genetically Modified (GM) crops cultivated now are genetically engineered for a single trait, in future, crops genetically engineered for more than one trait will be the norm. Thus, biotechnology’s role in agriculture and the regulation of the same cannot be understood solely in the context of the current generation of GM crops. Instead, there is a need to take a comprehensive look, taking into account various aspects, including socio-economic impacts, so that the potential of the technology can be harnessed while minimizing negative impacts. Given the importance of biotechnology in developing varieties that can help in climate change mitigation and adaptation, not using biotechnology as a part of the climate change action plan cannot be an option. Domestic regulation of biotechnology cannot be viewed in isolation of trade policy and obligations under various international treaties and conventions.With reference to the above passage, the following assumptions have been made :Which of the above assumptions are valid?
- 1.
- Biotechnology regulation is an evolving process.
- 2.
- Participation of people is needed in policy decisions regarding biotechnology regulation.
- 3.
- Biotechnology regulation should take into account socio-economic aspects in decision-making.
- 4.
- Wider involvement of political executive in biotechnology regulation improves its effectiveness in dealing with the country’s trade policies and international obligations.
- (1)1, 2 and 4 only
- (2)1 and 3 only
- (3)2, 3 and 4 only
- (4)1, 2, 3 and 4
हिन्दी
निम्नलिखित 6 (छः) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए पाँच परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए।परिच्छेद—5यद्यपि आजकल उगायी जाने वाली अधिकतर आनुवंशिकतः रूपांतरित (जी० एम०) फसलें एकल लक्षण के लिए आनुवंशिकतः अभिरचित हैं, भविष्य में फसलों का एक से अधिक लक्षणों के लिए आनुवंशिकतः अभिरचित होना सामान्य मानक होगा। अतः कृषि में जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका और उसके नियमन को, अकेले जी० एम० फसलों की वर्तमान पीढ़ी के प्रसंग में नहीं समझा जा सकता। बल्कि विभिन्न पहलुओं, को जिनमें सामाजिक-आर्थिक प्रभाव सम्मिलित हैं, ध्यान में रखते हुए एक व्यापक अवलोकन की आवश्यकता है, ताकि नकारात्मक प्रभावों को न्यूनीकृत करते हुए प्रौद्योगिकी की क्षमता का उपयोग किया जा सके। उन किस्मों के विकास में, जो जलवायु परिवर्तन के प्रशमन और अनुकूलन में मददगार हैं, जैव प्रौद्योगिकी के महत्त्व के आलोक में, जलवायु परिवर्तन की कार्य-योजना के एक अंश के रूप में जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग न करना, एक विकल्प नहीं हो सकता। जैव प्रौद्योगिकी के घरेलू नियमन को व्यापार नीति और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संधियों तथा सम्मेलनों के अंतर्गत दायित्वों से अलग करके नहीं देखा जा सकता।उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ वैध हैं?
- 1.
- जैव प्रौद्योगिकी नियमन एक विकासशील प्रक्रिया है।
- 2.
- जैव प्रौद्योगिकी नियमन के विषय में नीति निर्णय के लिए लोगों की भागीदारी की आवश्यकता है।
- 3.
- जैव प्रौद्योगिकी नियमन के निर्णयन में सामाजिक-आर्थिक पहलुओं को भी ध्यान में रखना चाहिए।
- 4.
- जैव प्रौद्योगिकी नियमन में राजनैतिक कार्यपालिका का व्यापक रूप में शामिल होना देश की व्यापार नीतियों और अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों को निपटाने की प्रभाविता में सुधार लाता है!
- (1)केवल 1, 2 और 4
- (2)केवल 1 और 3
- (3)केवल 2, 3 और 4
- (4)1, 2, 3 और 4
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(2) 1 and 3 only
- हिन्दी(2) केवल 1 और 3
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.