UPSC CSE Csat Paper 2 June 2020: question 46
Question
English
Directions for the following 6 (six) items :Read the following five passages and answer the items that follow. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage—5Economic liberalization in India was shaped largely by the economic problems of the government than by the economic priorities of the people or by the long-term development objectives. Thus, there were limitations in conception and design which have been subsequently validated by experience. Jobless growth, persistent poverty and rising inequality have mounted as problems since economic liberalization began. And all these years later, four quiet crises confront the economy; agriculture, infrastructure, industrialization and education as constraints on the country’s future prospects. These problems must be resolved if economic growth has to be sustained and transformed into meaningful development.With reference to the above passage, the following assumptions have been made :Which of the above assumptions is/are valid?
- 1.
- India’s economy needs to be greatly integrated with global economy so as to create large number of jobs and to sustain its growth momentum.
- 2.
- Economic liberalization would cause large economic growth which would reduce poverty and create sufficient employment in the long run.
- (1)1 only
- (2)2 only
- (3)Both 1 and 2
- (4)Neither 1 nor 2
हिन्दी
निम्नलिखित 6 (छः) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए पाँच परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए।परिच्छेद—5भारत में आर्थिक उदारीकरण का स्वरूप अधिकतर सरकार की आर्थिक समस्याओं से तय हुआ था न कि जनता की आर्थिक प्राथमिकताओं से अथवा दीर्घकालीन विकास के उद्देश्यों से। अतः, संकल्पना एवं रूपरेखा की सीमाएँ थीं जो बाद में अनुभव से पुष्ट हुईं। आर्थिक उदारीकरण के प्रारंभ से रोज़गार-विहीन वृद्धि, सतत गरीबी और बढ़ती असमानता समस्याओं के रूप में उभरी हैं। और इन सभी वर्षों के बाद में, चार मौन संकट अर्थव्यवस्था के सम्मुख खड़े हुए हैं; कृषि, अधोसंरचना, उद्योगीकरण एवं शिक्षा; जो देश के भावी परिदृश्य में बंधनकारक हैं। यदि आर्थिक वृद्धि को बनाए रखना है और उसे सार्थक विकास में रूपांतरित करना है, तो इन समस्याओं का निराकरण होना ही चाहिए।उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?
- 1.
- भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक अर्थव्यवस्था से अत्यधिक समेकित करने की आवश्यकता है ताकि रोज़गार का बड़ी संख्या में सृजन किया जा सके तथा इसके वृद्धि संवेग को बनाए रखा जा सके।
- 2.
- आर्थिक उदारीकरण से बृहत् आर्थिक वृद्धि होगी जिससे दीर्घकाल में गरीबी घटेगी और रोज़गार का पर्याप्त सृजन होगा।
- (1)केवल 1
- (2)केवल 2
- (3)1 और 2 दोनों
- (4)न तो 1, न ही 2
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(4) Neither 1 nor 2
- हिन्दी(4) न तो 1, न ही 2
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.