UPSC CSE Csat Paper 2 June 2020: question 43
Question
English
Directions for the following 6 (six) items :Read the following five passages and answer the items that follow. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage—3The pulse variety ‘Pusa Arhar 16’ has the potential to be grown in the paddy-growing regions of Punjab, Haryana and Uttar Pradesh and eventually in all of India. Its yield (about 2000 kg/hectare) will be significantly greater than those of the existing varieties and because its size will be uniform, it will be amenable to mechanical harvesting, an attractive feature for farmers in northern India who currently use this technology for paddy. Most important, Arhar straw, unlike paddy straw, is green and can be ploughed back into the soil. In paddy straw, the problem is the high silica content, which does not allow for easy decomposition. In the case of Arhar, the farmer, even after combine harvesting, just needs to run a rotovator to cut the leftover straw into pieces, which can be ploughed back and will decompose very fast. All this is difficult with leftover paddy stalks that cannot be easily salvaged or ploughed back. Farmers, therefore, choose the easiest option of simply burning it.Which of the following are the most rational inferences that can be made from the passage?Select the correct answer using the code given below.
- 1.
- Farmers’ income will be higher with pulse cultivation than with paddy cultivation.
- 2.
- Pulse cultivation causes less pollution as compared to paddy cultivation.
- 3.
- Pulse straw can be used to improve soil quality.
- 4.
- In the context of northern Indian agriculture, paddy straw has no usefulness.
- 5.
- Mechanized agriculture is the main cause for stubble burning.
- (1)2,3 and 5
- (2)1, 4 and 5
- (3)2 and 3 only
- (4)1 and 4 only
हिन्दी
निम्नलिखित 6 (छः) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए पाँच परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए।परिच्छेद—3दलहन की प्रजाति ‘पूसा अरहर 16’ को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के धान उगाने वाले क्षेत्रों और अंततः सम्पूर्ण भारत में उगाए जा सकने की संभावना है। उसकी उत्पादकता (लगभग 2000 कि० ग्रा०/हेक्टेयर) उपलब्ध प्रजातियों की तुलना में महत्त्वपूर्ण रूप से अधिक होगी और चूँकि उसके आकार में एकरूपता होगी, उसकी कटाई मशीनों से भी संभव होगी एवं उत्तरी भारत के उन कृषकों, जो आजकल इस तकनीक का प्रयोग धान के लिए करते हैं, के लिए एक आकर्षक विशेषता होगी। सबसे महत्त्वपूर्ण यह है कि अरहर का पुआल, धान के पुआल के विपरीत, हरा होता है और उसे मृदा में वापस जोता जा सकता है। धान के पुआल में परेशानी यह है कि सेलखड़ी (silica) की मात्रा अधिक होती है जो आसानी से उसका अपघटन नहीं होने देती। अरहर में कंबाइन कटाई के बाद भी कृषक को बचे हुए पुआल को छोटे टुकड़ों में काटने के लिए केवल रोटोवेटर चलाने की आवश्यकता होती है जिन्हें वापस जोता जा सकता है और जो बहुत तेजी से अपघटित हो जाते हैं। यह कार्य धान के बचे हुए डंठलों के साथ कठिन है जिन्हें आसानी से निकाला या वापस नहीं जोता जा सकता। इसलिए, कृषक साधारणतः इसे जलाने का आसान रास्ता चुनते हैं।निम्नलिखित में से कौन-से ऐसे सर्वाधिक तर्कसंगत निष्कर्ष हैं जो उपर्युक्त परिच्छेद से निकाले जा सकते हैं?नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- 1.
- धान की तुलना में दलहन उगाने से कृषकों की आय अधिक होगी।
- 2.
- दलहन उगाना, धान उगाने की तुलना में कम प्रदूषण उत्पन्न करता है।
- 3.
- दलहन के पुआल का प्रयोग मृदा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए किया जा सकता है।
- 4.
- उत्तरी भारत की कृषि के संदर्भ में, धान के पुआल की कोई उपयोगिता नहीं है।
- 5.
- मशीनीकृत खेती ढूँठ जलाने का प्रमुख कारक है।
- (1)2, 3 और 5
- (2)1, 4 और 5
- (3)केवल 2 और 3
- (4)केवल 1 और 4
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(3) 2 and 3 only
- हिन्दी(3) केवल 2 और 3
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.