UPSC CSE Csat Paper 2 June 2020: question 24
Question
English
Directions for the following 7 (seven) items :Read the following five passages and answer the items that follow. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage—4Our urban bodies cannot possibly ensure sustainable delivery of water in our cities unless financing mechanisms are put in place. Water delivery requires heavy investment in collecting it from a natural source, treating it to make it potable, and laying a distribution network of pipes for delivery to the users. It also requires investments in sewerage infrastructure and sewage treatment plants so that the sewers can carry the wastewater to these plants to ensure that no untreated sewage is discharged back into natural water bodies. If our cities were rich enough to meet the entire cost, water could be delivered free. They are not.What is the most logical and crucial message conveyed by the passage?
- (1)Urban local bodies must recover costs through user charges.
- (2)Urban local bodies are not efficient enough to meet the water requirements of our cities.
- (3)Water shortage in our cities is a perennial problem that cannot be solved.
- (4)In view of the water crisis in our cities, there is an urgent need to limit the population of cities by adopting an upper limit of population size.
हिन्दी
निम्नलिखित 7 (सात) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए पाँच परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए।परिच्छेद—4जब तक वित्तीयन तंत्र स्थापित न हो जाए तब तक हमारे शहरी निकाय संभवतः हमारे शहरों में जलापूर्ति की धारणीय व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर सकते। जलापूर्ति के लिए प्राकृतिक स्रोतों से जल संचित करने, उसे पीने-योग्य बनाने की अभिक्रिया, तथा उपभोक्ताओं तक उसकी आपूर्ति करने के लिए पाइपों के जल-वितरण नेटवर्क बिछाने में भारी निवेश की आवश्यकता होती है। उसमें मल-प्रबंधन अधःसंरचना एवं मल-जल अभिक्रिया संयंत्रों में भी निवेश की आवश्यकता होती है, जिससे मल-प्रणाल अपशिष्ट जल को इन संयंत्रों तक ले जा सकें और यह सुनिश्चित किया जा सके कि असंसाधित मल-जल प्राकृतिक जल निकायों में बिलकुल ही नहीं छोड़ा जाए। यदि हमारे शहर इतने समृद्ध होते कि वो पूरी लागत को वहन कर सकते तो जल की निःशुल्क पूर्ति की जा सकती है। वे ऐसे नहीं हैं।परिच्छेद द्वारा संप्रेषित सर्वाधिक तार्किक और निर्णायक संदेश क्या है?
- (1)शहरी स्थानीय निकायों को उपभोक्ता शुल्कों के माध्यम से लागत वसूलनी चाहिए।
- (2)शहरी स्थानीय निकाय हमारे शहरों की जल आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए पर्याप्त रूप से दक्ष नहीं हैं।
- (3)हमारे शहरों में जल का अभाव एक चिरस्थायी समस्या है जिसका समाधान सम्भव नहीं है।
- (4)हमारे शहरों में जल-संकट की दृष्टि से यह बहुत आवश्यक है कि शहरों में जनसंख्या का एक अधिकतम आकार निर्धारित कर शहरों की जनसंख्या को सीमित किया जाए।
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(1) Urban local bodies must recover costs through user charges.
- हिन्दी(1) शहरी स्थानीय निकायों को उपभोक्ता शुल्कों के माध्यम से लागत वसूलनी चाहिए।
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.