UPSC CSE Csat Paper 2 June 2019: question 67
Question
English
Directions for the following 7 (seven) items :Read the following five passages and answer the items that follow each passage. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 5Food varieties extinction is happening all over the world — and it is happening fast. For example, of the 7,000 apple varieties that were grown during the nineteenth century, fewer than a hundred remain. In the Philippines, thousands of varieties of rice once thrived; now only up to a hundred are grown there. In China, 90 percent of the wheat varieties cultivated just a century ago have disappeared. Farmers in the past painstakingly bred and developed crops well suited to the peculiarities of their local climate and environment. In the recent past, our heavy dependence on a few high yielding varieties and technology-driven production and distribution of food is causing the dwindling of diversity in food crops. If some mutating crop disease or future climate change decimates the few crop plants we have come to depend on to feed our growing population, we might desperately need some of those varieties we have let go extinct.On the basis of the above passage, the following assumptions have been made :Which of the above assumptions are valid ?
- 1.
- Humans have been the main reason for the large scale extinction of plant species.
- 2.
- Consumption of food mainly from locally cultivated crops ensures crop diversity.
- 3.
- The present style of production and distribution of food will finally lead to the problem of food scarcity in the near future.
- 4.
- Our food security may depend on our ability to preserve the locally cultivated varieties of crops.
- (1)1 and 3
- (2)2 and 4
- (3)2 and 3
- (4)1 and 4
हिन्दी
आगे आने वाले 7 (सात) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित पाँच परिच्छेदों को पढ़िए और प्रत्येक परिच्छेद के बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल संबंधित परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 5खाद्य की किस्मों का पूरे विश्व में विलोपन हो रहा है — और यह तेजी से हो रहा है । उदाहरण के लिए, उन्नीसवीं शताब्दी में उगाई जाने वाली सेब की 7,000 किस्मों में से 100 से भी कम बची हैं । फिलिपींस में कभी धान की हज़ारों किस्में फल-फूल रही थीं; किन्तु अब मुश्किल से सौ किस्में तक ही उपजायी जा रही हैं । चीन में मात्र एक शताब्दी पूर्व खेती में प्रयुक्त होने वाली गेहूँ की किस्मों में से 90 प्रतिशत किस्में विलुप्त हो चुकी हैं । विगत समय में किसानों ने बहुत परिश्रम से अपने स्थानीय जलवायु और पर्यावरण की विलक्षणताओं के काफी अनुरूप फसलों को उपजाया और विकसित किया । हाल के पिछले वर्षों में, कुछ थोड़ी सी भारी उपज वाली किस्मों पर और खाद्य के प्रौद्योगिकी-चालित उत्पादन तथा वितरण पर हमारी भारी निर्भरता के कारण खाद्य फसलों की विविधता में कमी हो रही है । यदि कोई उत्परिवर्तनकारी फसल रोग या भावी जलवायु परिवर्तन उन कुछ फसल पादपों का संहार कर दे, जिन पर हम अपनी बढ़ती जनसंख्या का पेट भरने के लिए निर्भर हो चुके हैं, तो हमारे लिए उन कुछ किस्मों की घोर आवश्यकता हो सकती है, जिन्हें हमने विलुप्त हो जाने दिया ।उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ वैध हैं ?
- 1.
- पादप जातियों के बड़े पैमाने पर विलोपन होने का प्रमुख कारण मनुष्य ही रहे हैं ।
- 2.
- मुख्यतः स्थानीय रूप से उपजायी जा रही फसलों के उपभोग से फसल विविधता सुनिश्चित होती है ।
- 3.
- खाद्य उत्पादन और वितरण की वर्तमान शैली अंततोगत्वा निकट भविष्य में खाद्य की कमी की समस्या की ओर ले जाएगी ।
- 4.
- हमारी खाद्य सुरक्षा, स्थानीय रूप से उपजायी जा रही फसलों की किस्मों को बचाए रखने की हमारी योग्यता पर निर्भर हो सकती है ।
- (1)1 और 3
- (2)2 और 4
- (3)2 और 3
- (4)1 और 4
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(2) 2 and 4
- हिन्दी(2) 2 और 4
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.