UPSC CSE Csat Paper 2 June 2019: question 64
Question
English
Directions for the following 7 (seven) items :Read the following five passages and answer the items that follow each passage. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 2In a study, scientists compared the microbiomes of poorly nourished and well nourished infants and young children. Gut microbes were isolated from faecal samples of malnourished and healthy children. The microbiome was “immature” and less diverse in malnourished children compared to the better developed “mature” microbiome found in healthy children of the same age. According to some studies, the chemical composition of mother’s milk has shown the presence of a modified sugar (sialylated oligosaccharides). This is not utilized by the baby for its own nutrition. However, the bacteria constituting the infant’s microbiome thrive on this sugar which serves as their food. Malnourished mothers have low levels of this sugar in their milk. Consequently, the microbiomes of their infants fail to mature. That in turn, leads to malnourished babies.On the basis of the above passage, the following assumptions have been made :Which of the above assumptions is/are valid?
- 1.
- Processed probiotic foods are a solution to treat the children suffering from malnutrition due to immature gut bacteria composition.
- 2.
- The babies of malnourished mothers generally tend to be malnourished.
- (1)1 only
- (2)2 only
- (3)Both 1 and 2
- (4)Neither 1 nor 2
हिन्दी
आगे आने वाले 7 (सात) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित पाँच परिच्छेदों को पढ़िए और प्रत्येक परिच्छेद के बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल संबंधित परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 2किसी अध्ययन में, वैज्ञानिकों ने अल्प-पोषित तथा सुपोषित शिशुओं और छोटे बच्चों के सूक्ष्मजीवोमों (माइक्रोबायोम्स) की तुलना की । कुपोषित और स्वस्थ बच्चों के मल के नमूनों से आहार-नली के रोगाणुओं को अलग किया गया । एक ही उम्र के स्वस्थ बच्चों में पाए गए सुविकसित “परिपक्व” सूक्ष्मजीवोम की तुलना में कुपोषित बच्चों में सूक्ष्मजीवोम “अपरिपक्व” और कम विविध पाया गया । कुछ अध्ययनों के अनुसार, माँ के दूध के रासायनिक संघटन में एक आपरिवर्तित शर्करा (सायलीलेटेड ओलिगोसैक्कराइड्स) पाई गई है । इसका शिशु द्वारा अपने खुद के पोषण के लिए उपयोग नहीं किया जाता । तथापि, शिशु का सूक्ष्मजीवोम संरचित करने वाले जीवाणु इस शर्करा पर, जो उनके खाद्य की तरह काम आता है, फलते-फूलते हैं । कुपोषित माताओं के दूध में इस शर्करा की मात्रा कम होती है । परिणामस्वरूप, उनके शिशुओं के सूक्ष्मजीवोम परिपक्व होने में विफल हो जाते हैं । इसके परिणामस्वरूप शिशुओं में कुपोषण पाया जाता है ।उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं ?
- 1.
- अपरिपक्व आहार-नली जीवाणु संघटन के कारण कुपोषण से ग्रस्त बच्चों के उपचार के लिए एक समाधान प्रसंस्कृत जीवाणुयुक्त (प्रोबायोटिक) खाद्य पदार्थ हैं ।
- 2.
- कुपोषित माताओं के शिशुओं में आमतौर पर कुपोषित होने की प्रवृत्ति होती है ।
- (1)केवल 1
- (2)केवल 2
- (3)1 और 2 दोनों
- (4)न तो 1, और न ही 2
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(2) 2 only
- हिन्दी(2) केवल 2
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.