UPSC CSE Csat Paper 2 June 2019: question 61
Question
English
Directions for the following 7 (seven) items :Read the following five passages and answer the items that follow each passage. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 1India’s economic footprint, given its population, still remains small compared to the US, the European Union or China. It has much to learn from other economies, yet must implement solutions that fit its unique circumstances. India especially needs an effective long-term regulatory system based on collaboration rather than the current top-down approach. Regulations seek desirable outcomes yet are repeatedly used as political tools to push one agenda or another. Often, regulations fail to consider impacts on jobs and economic growth — or less restrictive alternatives. Regulations may be used to protect local markets at the expense of more widely shared prosperity in the future. Additionally, regulations inevitably result in numerous unintended consequences. In today’s hyper competitive global economy, regulations need to be viewed as “weapons” that seek cost-justified social and environmental benefits while improving the economic well-being of most citizens.Which one of the following is the most logical, rational and crucial inference that can be derived from the above passage ?
- (1)A better regulatory system will help India achieve the size of economy appropriate to its population.
- (2)In a competitive global economy, India must use regulations strategically.
- (3)Regulations in India do not favour its integration with today’s hyper competitive global economy.
- (4)Job creation and economic growth should be dominant considerations in developing India’s regulatory system.
हिन्दी
आगे आने वाले 7 (सात) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित पाँच परिच्छेदों को पढ़िए और प्रत्येक परिच्छेद के बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल संबंधित परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 1भारत का आर्थिक पदछाप (फुटप्रिंट), इसकी जनसंख्या को देखते हुए, अभी भी US, यूरोपीय संघ या चीन की तुलना में कम है । अन्य अर्थव्यवस्थाओं से सीखने के लिए इसके पास काफी कुछ है, तथापि इसे उन समाधानों को ही कार्यान्वित करना चाहिए जो इसकी अनूठी परिस्थितियों के अनुरूप हैं । भारत को वर्तमान अधोगामी उपागम की बजाय एक सहयोग आधारित प्रभावी दीर्घकालिक नियामक व्यवस्था की खास तौर पर आवश्यकता है । विनियम वांछित परिणाम लाने का प्रयास करते हैं, तथापि ये किसी न किसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए राजनीतिक उपकरण के रूप में बार-बार इस्तेमाल किए जाते हैं । प्राय: विनियम रोज़गार और आर्थिक संवृद्धि पर पड़ने वाले असर — या कम प्रतिबंधी विकल्पों — का विचार करने में असफल रह जाते हैं । विनियमों का इस्तेमाल भविष्य में और अधिक व्यापक रूप से साझी होने वाली समृद्धि की कीमत पर स्थानीय बाज़ारों को बचाने में किया जा सकता है । इसके अतिरिक्त, विनियमों के अनिवार्य रूप से अनेक अनैच्छिक परिणाम होते हैं । आज की अति प्रतियोगी वैश्विक अर्थव्यवस्था में विनियमों को ऐसे “हथियारों” के रूप में देखा जाना चाहिए जो अधिकांश नागरिकों के आर्थिक कल्याण को समुन्नत करते हुए लागत के औचित्य के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय लाभ लाने का प्रयास करें ।उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा एक, सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और निर्णायक निष्कर्ष निकाला जा सकता है ?
- (1)एक बेहतर नियामक व्यवस्था भारत को इसकी जनसंख्या के यथा-उपयुक्त आमाप की अर्थव्यवस्था प्राप्त करने में सहायक होगी ।
- (2)प्रतियोगी वैश्विक अर्थव्यवस्था में, भारत को विनियमों का युक्तिपूर्वक ही इस्तेमाल करना चाहिए ।
- (3)भारत में विनियम आज की अति प्रतियोगी वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ अपने एकीकरण का समर्थन नहीं करते ।
- (4)भारत की नियामक व्यवस्था के विकास में रोजगार के सृजन और आर्थिक संवृद्धि के विचार को प्रबल रूप से रखा जाना चाहिए ।
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(2) In a competitive global economy, India must use regulations strategically.
- हिन्दी(2) प्रतियोगी वैश्विक अर्थव्यवस्था में, भारत को विनियमों का युक्तिपूर्वक ही इस्तेमाल करना चाहिए ।
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.