UPSC CSE Csat Paper 2 June 2019: question 6
Question
English
Directions for the following 8 (eight) items :Read the following seven passages and answer the items that follow each passage. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 5Climate change may actually benefit some plants by lengthening growing seasons and increasing carbon dioxide. Yet other effects of a warmer world, such as more pests, droughts, and flooding, will be less benign. How will the world adapt ? Researchers project that by 2050, suitable croplands for four commodities — maize, potatoes, rice and wheat — will shift, in some cases pushing farmers to plant new crops. Some farmlands may benefit from warming, but others won't. Climate alone does not dictate yields; political shifts, global demand, and agricultural practices will influence how farms fare in the future.Which one of the following is the most logical and rational inference that can be made from the above passage ?
- (1)Farmers who modernize their methods and diversify their fields will be in an advantageous position in future.
- (2)Climate change will adversely affect the crop diversity.
- (3)Shifting major crops to new croplands will lead to a great increase in the total area under cultivation and thus an increase in overall agricultural production.
- (4)Climate change is the most important factor affecting the agricultural economy in the future.
हिन्दी
आगे आने वाले 8 (आठ) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित सात परिच्छेदों को पढ़िए और प्रत्येक परिच्छेद के बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल संबंधित परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 5जलवायु परिवर्तन के कारण वास्तव में कुछ पादपों को वर्धन-काल अधिक लंबे हो जाने और अधिक कार्बन डाइ-ऑक्साइड मिलने का लाभ पहुँच सकता है । तथापि, अपेक्षाकृत अधिक उष्ण विश्व के अन्य प्रभावों, जैसे कि नाशक जीव, सूखा और बाढ़ के अधिक हो जाने का अहानिकर होना कम हो जाएगा । विश्व कैसे अनुकूलन करेगा ? अनुसंधानकर्ता यह अनुमान करते हैं कि 2050 तक मक्का, आलू, चावल और गेहूँ, इन चार पण्य वस्तुओं की उपयुक्त शस्य-भूमियाँ बदल जाएँगी, जिनसे कुछ जगहों पर किसानों को बाध्य होकर नई फसलों का रोपण करना पड़ेगा । तापन से कुछ कृषि-भूमियों को लाभ पहुँच सकता है, कुछ को नहीं । एकमात्र जलवायु ही उपज को निर्धारित नहीं करती; राजनीतिक परिवर्तन, विश्वव्यापी माँग, और कृषि पद्धतियाँ इस बात को प्रभावित करेंगी कि भविष्य में कृषि-भूमियाँ कैसा निष्पादन करेंगी ।उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा एक, सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष निकाला जा सकता है ?
- (1)भविष्य में वे किसान लाभ की स्थिति में होंगे जो अपनी पद्धतियों को आधुनिक बनाएँगे और अपने खेतों में विविध फसलें उगाएँगे ।
- (2)जलवायु परिवर्तन शस्य-विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा ।
- (3)प्रमुख फसलों को नई शस्य-भूमियों में स्थानांतरित करने से कृषि के अधीन सकल क्षेत्र में अत्यधिक वृद्धि होगी और इस प्रकार समग्र कृषि उत्पादन बढ़ेगा ।
- (4)जलवायु परिवर्तन सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कारक है जो भविष्य में कृषि अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा ।
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(1) Farmers who modernize their methods and diversify their fields will be in an advantageous position in future.
- हिन्दी(1) भविष्य में वे किसान लाभ की स्थिति में होंगे जो अपनी पद्धतियों को आधुनिक बनाएँगे और अपने खेतों में विविध फसलें उगाएँगे ।
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.