Skip to content
June 2019CSEQuestion 47 of 80

UPSC CSE Csat Paper 2 June 2019: question 47

Question

English

Directions for the following 7 (seven) items :Read the following six passages and answer the items that follow each passage. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 6India has banking correspondents, who help bring people in the hinterland into the banking fold. For them to succeed, banks cannot crimp on costs. They also cannot afford to ignore investing in financial education and literacy. Banking correspondents are way too small to be viewed as a systemic risk. Yet India’s banking regulator has restricted them to serving only one bank, perhaps to prevent arbitrage. Efforts at banking outreach may succeed only if there are better incentives at work for such last-mile workers and also those providers who ensure not just basic bank accounts but also products such as accident and life insurance and micro pension schemes.Which one of the following is the most logical, rational and crucial inference that can be derived from the above passage ?

  1. (1)Efforts to bring people in India’s hinterland into the banking system are not successful.
  2. (2)For meaningful financial inclusion, India’s banking system needs more number of banking correspondents and other such last-mile workers.
  3. (3)Meaningful financial inclusion in India requires that banking correspondents have diverse skills.
  4. (4)Better banking outreach would be impossible unless each banking correspondent is allowed to serve a number of banks.

हिन्दी

आगे आने वाले 7 (सात) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित छह परिच्छेदों को पढ़िए और प्रत्येक परिच्छेद के बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल संबंधित परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 6भारत में ऐसे बैंकिंग संपर्की हैं, जो दूर-दराज़ के पिछड़े क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग के दायरे में लाने में मदद करते हैं । वे ऐसा कर सकें, इसके लिए बैंक लागतों में कोई कमी नहीं कर सकते । वे वित्तीय शिक्षा और साक्षरता में निवेश करने की उपेक्षा भी नहीं कर सकते । बैंकिंग संपर्की एक तरह से इतने कम हैं कि उन्हें व्यवस्थागत जोखिम के रूप में नहीं देखा जा सकता । तथापि, भारत के बैंकिंग नियामक ने प्रतिबंध लगा रखा है कि वे केवल एक बैंक के लिए कार्य करें, संभवत: अंतर-पणन (आर्बिट्रेज़) से बचाव के लिए । बैंकिंग तक पूरी पहुँच लाने के प्रयासों में तभी सफलता मिल सकती है, जब दूर-दराज़ में काम करने वाले आखिरी छोर के ऐसे कार्यकर्ताओं के लिए और उन प्रबंधकों के लिए भी, जो न केवल आधारभूत बैंक लेखाओं को, बल्कि दुर्घटना एवम् जीवन बीमा तथा लघु पेंशन योजनाओं जैसे उत्पादों को भी सुनिश्चित करते हैं, काम करने में बेहतर प्रोत्साहन उपलब्ध हों ।उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा एक, सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और निर्णायक निष्कर्ष निकाला जा सकता है ?

  1. (1)भारत के दूर-दराज़ के पिछड़े क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग के दायरे में लाने के प्रयास सफल नहीं हुए हैं ।
  2. (2)सार्थक वित्तीय समावेशन के लिए, भारत की बैंकिंग प्रणाली में और अधिक संख्या में बैंकिंग संपर्कियों तथा आखिरी छोर के ऐसे अन्य कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है ।
  3. (3)भारत में सार्थक वित्तीय समावेशन के लिए इस बात की आवश्यकता है कि बैंकिंग संपर्कियों के पास विविध कौशल हों ।
  4. (4)बैंकिंग तक बेहतर पहुँच तब तक असंभव होगी जब तक कि प्रत्येक बैंकिंग संपर्की को अनेक बैंकों के लिए काम करने की अनुमति न हो ।

Correct answer

From the official answer key, including any revision.

  • English(3) Meaningful financial inclusion in India requires that banking correspondents have diverse skills.
  • हिन्दी(3) भारत में सार्थक वित्तीय समावेशन के लिए इस बात की आवश्यकता है कि बैंकिंग संपर्कियों के पास विविध कौशल हों ।

Explanation

Why this is the answer, and why the other options are not.

The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.

Topic

More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.

  1. subject: Aptitude and Reasoning
  2. topic: Verbal Ability (English)
  3. sub-topic: Reading Comprehension