UPSC CSE Csat Paper 2 June 2019: question 41
Question
English
Directions for the following 7 (seven) items :Read the following six passages and answer the items that follow each passage. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage – 1What stands in the way of the widespread and careful adoption of ‘Genetic Modification (GM)’ technology is an ‘Intellectual Property Rights’ regime that seeks to create private monopolies for such technologies. If GM technology is largely corporate driven, it seeks to maximize profits and that too in the short run. That is why corporations make major investments for herbicide-tolerant and pest-resistant crops. Such properties have only a short window, as soon enough, pests and weeds will evolve to overcome such resistance. This suits the corporations. The National Farmers Commission pointed out that priority must be given in genetic modification to the incorporation of genes that can help impart resistance to drought, salinity and other stresses.Which one of the following is the most logical, rational and crucial message conveyed by the above passage ?
- (1)Public research institutions should take the lead in GM technology and prioritise the technology agenda.
- (2)Developing countries should raise this issue in WTO and ensure the abolition of Intellectual Property Rights.
- (3)Private corporations should not be allowed to do agribusiness in India, particularly the seed business.
- (4)Present Indian circumstances do not favour the cultivation of genetically modified crops.
हिन्दी
आगे आने वाले 7 (सात) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :निम्नलिखित छह परिच्छेदों को पढ़िए और प्रत्येक परिच्छेद के बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल संबंधित परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए ।परिच्छेद – 1‘आनुवंशिक रूपांतरण [जेनेटिक मॉडिफिकेशन (GM)]’ प्रौद्योगिकी को व्यापक और सुविचारित रूप से अपनाने के मार्ग में जो गतिरोध है, वह है ‘बौद्धिक संपदा अधिकार’ की व्यवस्था, जो ऐसी प्रौद्योगिकियों के लिए ग़ैर-सरकारी एकाधिकार सृजित करना चाहती है । यदि GM प्रौद्योगिकी अधिकांशत: कंपनी चालित हो, तो यह लाभ को अधिकतम करना चाहती है और वह भी थोड़ी ही अवधि में । यही कारण है कि कंपनियाँ शाकनाशी-सहिष्णु और नाशक जीव-प्रतिरोधी फसलों के लिए बड़े निवेश करती हैं । ऐसे गुणधर्म थोड़े समय के लिए ही बने रह पाते हैं, क्योंकि काफी जल्दी ही नाशक जीव और ख़रपतवार विकसित होने लगेंगे और ऐसे प्रतिरोध पर काबू पा लेंगे । कंपनियों को यह अनुकूल ठहरता है । राष्ट्रीय किसान आयोग ने यह बात उठाई थी कि आनुवंशिक रूपांतरण में प्राथमिकता ऐसे जीन के समावेशन को दी जानी चाहिए जो सूखा, लवणता और अन्य कष्टकर प्रभावों के लिए प्रतिरोध प्रदान करने में सहायक हों ।निम्नलिखित में से कौन-सा एक, उपर्युक्त परिच्छेद द्वारा दिया गया सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और निर्णायक संदेश है ?
- (1)लोक अनुसंधान संस्थाओं को GM प्रौद्योगिकी में अग्रणी होना चाहिए और इस प्रौद्योगिकी की प्राथमिकताओं को तय करना चाहिए ।
- (2)विकासशील देशों को यह मुद्दा WTO में उठाना चाहिए और बौद्धिक संपदा अधिकारों का समापन सुनिश्चित करना चाहिए ।
- (3)ग़ैर-सरकारी कंपनियों को भारत में कृषि व्यवसाय (ऐग्री-बिज़नेस) करने, खास कर बीज का व्यापार करने, की अनुमति नहीं होनी चाहिए ।
- (4)वर्तमान भारतीय परिस्थितियाँ आनुवंशिकत: रूपांतरित फसलों की कृषि के पक्ष में नहीं हैं ।
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(1) Public research institutions should take the lead in GM technology and prioritise the technology agenda.
- हिन्दी(1) लोक अनुसंधान संस्थाओं को GM प्रौद्योगिकी में अग्रणी होना चाहिए और इस प्रौद्योगिकी की प्राथमिकताओं को तय करना चाहिए ।
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.