Skip to content
June 2018CSEQuestion 78 of 80

UPSC CSE Csat Paper 2 June 2018: question 78

Question

English

Directions for the following 3 (three) items :Read the following two passages and answer the items that follow. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage—1The quest for cheap and plentiful meat has resulted in factory farms where more and more animals are squeezed into smaller lots in cruel and shocking conditions. Such practices have resulted in many of the world’s health pandemics such as the avian flu. Worldwide, livestock are increasingly raised in cruel, cramped conditions, where animals spend their short lives under artificial light, pumped full of antibiotics and growth hormones, until the day they are slaughtered. Meat production is water-intensive. 15000 litres of water is needed for every kilogram of meat compared with 3400 litres for rice, 3300 litres for eggs and 255 litres for a kilogram of potatoes.What is the most rational and crucial message given by the passage?

  1. (1)Mass production of meat through industrial farming is cheap and is suitable for providing protein nutrition to poor countries.
  2. (2)Meat-producing industry violates the laws against cruelty to animals.
  3. (3)Mass production of meat through industrial farming is undesirable and should be stopped immediately.
  4. (4)Environmental cost of meat production is unsustainable when it is produced through industrial farming.

हिन्दी

निम्नलिखित 3 (तीन) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए दो परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए।परिच्छेद—1सस्ते और प्रचुर मांस की तलाश के परिणामस्वरूप फैक्टरी फार्म बनाए गए हैं जहाँ अधिक से अधिक पशुओं को क्रूर और शोचनीय दशाओं में छोटी-छोटी ढेरियों में ठूँसा जाता है। इस प्रकार के प्रचलनों के परिणामस्वरूप विश्व की अनेक स्वास्थ्य संबंधी देशांतरगामी महामारियाँ उठ खड़ी हुई हैं, जैसे कि एवियन फ्लू। विश्वभर में पशुधन का पालन लगातार बढ़ती हुई क्रूर और तंग दशाओं में किया जा रहा है, जहाँ पशु अपना लघु जीवन कृत्रिम प्रकाश, प्रतिजैविकों और वृद्धि हॉर्मोनों के ठसाठस इस्तेमाल के बीच वध होने के दिन तक व्यतीत करते हैं। मांस उत्पादन जल की अत्यधिक खपत माँगता है। मांस के प्रत्येक किलोग्राम के लिए 15000 लीटर जल की आवश्यकता होती है जबकि 1 किलोग्राम धान के लिए 3400 लीटर, 1 किलोग्राम अंडों के लिए 3300 लीटर और 1 किलोग्राम आलू के लिए 255 लीटर जल की आवश्यकता होती है।इस परिच्छेद द्वारा दिया गया सर्वाधिक तर्कसंगत और निर्णायक संदेश कौन-सा है?

  1. (1)औद्योगिक पशुपालन (इंडस्ट्रियल फार्मिंग) से बड़े पैमाने पर मांस का उत्पादन करना सस्ता होता है और यह गरीब देशों को प्रोटीन पोषण प्रदान करने के लिए उपयुक्त है।
  2. (2)मांस उत्पादन उद्योग पशुओं के प्रति क्रूरता के विरुद्ध कानूनों का उल्लंघन करता है।
  3. (3)औद्योगिक पशुपालन के द्वारा बड़े पैमाने पर मांस उत्पादन अवांछनीय है और इसको तुरंत रोक देना चाहिए।
  4. (4)मांस उत्पादन की पर्यावरणीय लागत अधारणीय होती है जब इसका उत्पादन औद्योगिक पशुपालन से किया जाता है।

Correct answer

From the official answer key, including any revision.

  • English(4) Environmental cost of meat production is unsustainable when it is produced through industrial farming.
  • हिन्दी(4) मांस उत्पादन की पर्यावरणीय लागत अधारणीय होती है जब इसका उत्पादन औद्योगिक पशुपालन से किया जाता है।

Explanation

Why this is the answer, and why the other options are not.

The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.

Topic

More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.

  1. subject: Aptitude and Reasoning
  2. topic: Verbal Ability (English)
  3. sub-topic: Reading Comprehension