UPSC CSE Csat Paper 2 June 2018: question 52
Question
English
Directions for the following 8 (eight) items :Read the following eight passages and answer the items that follow. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage—4The Arctic’s vast reserves of fossil fuel, fish and minerals are now accessible for a longer period in a year. But unlike Antarctica, which is protected from exploitation by the Antarctic Treaty framed during the Cold War and is not subject to territorial claims by any country, there is no legal regime protecting the Arctic from industrialization, especially at a time when the world craves for more and more resources. The distinct possibility of ice-free summer has prompted countries with Arctic coastline to scramble for great chunks of the melting ocean.Which one of the following is the most important implication of the passage?
- (1)India can have territorial claims in the Arctic territory and free access to its resources.
- (2)Melting of summer ice in the Arctic leads to changes in the geopolitics.
- (3)The Arctic region will solve the world’s future problem of resource crunch.
- (4)The Arctic region has more resources than Antarctica.
हिन्दी
निम्नलिखित 8 (आठ) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए आठ परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए।परिच्छेद—4आर्कटिक के जीवाश्म ईंधन, मत्स्य और खनिजों के विपुल भण्डार अब वर्ष में कहीं अधिक लम्बे समय तक सुलभ हैं। लेकिन अंटार्कटिका, जो कि शीत युद्ध (कोल्ड वार) के दौरान हुई अंटार्कटिक संधि के कारण शोषण से संरक्षित है और किसी भी देश द्वारा किए जाने वाले राज्यक्षेत्रीय दावों के अंतर्गत नहीं आता, के विपरीत आर्कटिक को उद्योगीकरण से सुरक्षित रखने के लिए कोई कानूनी व्यवस्था नहीं है, विशेषकर उस समय जब विश्व अधिक से अधिक संसाधनों के लिए लालायित है। हिम-मुक्त ग्रीष्म की सुस्पष्ट संभावना ने आर्कटिक तट वाले देशों को पिघलते सागर के बड़े खण्डों की छीना-झपटी के लिए उत्साहित किया है।निम्नलिखित में से कौन-सा एक इस परिच्छेद का सबसे महत्त्वपूर्ण निहितार्थ है?
- (1)भारत आर्कटिक प्रदेश में राज्यक्षेत्रीय दावे कर सकता है और उसके संसाधनों तक इसकी मुक्त पहुँच हो सकती है।
- (2)आर्कटिक में ग्रीष्म हिम का पिघलना भू-राजनीति में परिवर्तनों का कारण बनता है।
- (3)आर्कटिक क्षेत्र भविष्य में विश्व के संसाधनों की कमी की भारी समस्या को सुलझाएगा।
- (4)आर्कटिक क्षेत्र में अंटार्कटिका से अधिक संसाधन हैं।
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(2) Melting of summer ice in the Arctic leads to changes in the geopolitics.
- हिन्दी(2) आर्कटिक में ग्रीष्म हिम का पिघलना भू-राजनीति में परिवर्तनों का कारण बनता है।
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.