UPSC CSE Csat Paper 2 June 2018: question 33
Question
English
Directions for the following 7 (seven) items :Read the following four passages and answer the items that follow. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage—4Some people believe that leadership is a quality which you have at birth or not at all. This theory is false, for the art of leadership can be acquired and can indeed be taught. This discovery is made in time of war and the results achieved can surprise even the instructors. Faced with the alternatives of going left or right, every soldier soon grasps that a prompt decision either way is better than an endless discussion. A firm choice of direction has an even chance of being right while to do nothing will be almost certainly wrong.The author of the passage holds the view that
- (1)leadership can be taught through war experience only
- (2)leadership can be acquired as well as taught
- (3)the results of training show that more people acquire leadership than are expected
- (4)despite rigorous instruction, very few leaders are produced
हिन्दी
निम्नलिखित 7 (सात) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए चार परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए।परिच्छेद—4कुछ लोगों का विश्वास है कि नेतृत्व एक ऐसा गुण है जो या तो जन्म से होता है या बिलकुल नहीं होता। यह सिद्धांत मिथ्या है, क्योंकि नेतृत्व की कला अर्जित की जा सकती है और अवश्य ही सिखाई जा सकती है। यह खोज युद्ध के समय में की गई है और प्राप्त परिणाम प्रशिक्षकों को भी आश्चर्य में डाल सकते हैं। बायें जाने या दायें जाने के विकल्पों का सामना होने पर, हर सैनिक जल्दी ही समझ जाता है कि किसी भी तरफ जाने का एक त्वरित निर्णय लेना अंतहीन चर्चा में लगे रहने से बेहतर है। किसी भी दिशा का एक दृढ़ चुनाव कर लें तो उसमें सही होने का तब भी संयोग हो सकता है जबकि कुछ न करना लगभग निश्चित तौर पर गलत है।इस परिच्छेद के लेखक का यह मत है कि
- (1)नेतृत्व को केवल युद्ध के अनुभव से ही सिखाया जा सकता है
- (2)नेतृत्व को अर्जित भी किया जा सकता है साथ ही सिखाया भी जा सकता है
- (3)प्रशिक्षण के परिणाम दिखाते हैं कि अपेक्षा से अधिक लोग नेतृत्व अर्जित कर लेते हैं
- (4)कठिन प्रशिक्षण के बावजूद बहुत कम नेता बनते हैं
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(2) leadership can be acquired as well as taught
- हिन्दी(2) नेतृत्व को अर्जित भी किया जा सकता है साथ ही सिखाया भी जा सकता है
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.