UPSC CSE Csat Paper 2 June 2018: question 31
Question
English
Directions for the following 7 (seven) items :Read the following four passages and answer the items that follow. Your answers to these items should be based on the passages only.Passage—2A diversity of natural assets will be needed to cope with climate change and ensure productive agriculture, forestry, and fisheries. For example, crop varieties are needed that perform well under drought, heat, and enhanced . But the private-sector and farmer-led process of choosing crops favours homogeneity adapted to past or current conditions, not varieties capable of producing consistently high yields in warmer, wetter, or drier conditions. Accelerated breeding programmes are needed to conserve a wider pool of genetic resources of existing crops, breeds, and their wild relatives. Relatively intact ecosystems, such as forested catchments, mangroves, wetlands, can buffer the impacts of climate change. Under a changing climate, these ecosystems are themselves at risk, and management approaches will need to be more proactive and adaptive. Connections between natural areas, such as migration corridors, may be needed to facilitate species movements to keep up with the change in climate.With reference to the above passage, the following assumptions have been made :Which of the above assumptions is/are valid?
- 1.
- Diversification of livelihoods acts as a coping strategy for climate change.
- 2.
- Adoption of monocropping practice leads to the extinction of plant varieties and their wild relatives.
- (1)1 only
- (2)2 only
- (3)Both 1 and 2
- (4)Neither 1 nor 2
हिन्दी
निम्नलिखित 7 (सात) प्रश्नांशों के लिए निर्देश :नीचे दिए गए चार परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए।परिच्छेद—2जलवायु परिवर्तन का सामना करने और उत्पादक कृषि, वानिकी तथा मत्स्यपालन को सुनिश्चित करने के लिए प्राकृतिक परिसम्पत्तियों की विविधता की आवश्यकता होगी। उदाहरण के लिए, ऐसी फसल किस्मों की आवश्यकता है जो सूखा, गर्मी और बढ़ी हुई के अंतर्गत अच्छा निष्पादन करें। लेकिन फसलों को चुनने के लिए निजी-क्षेत्र और किसान-प्रेरित प्रक्रिया अतीत अथवा वर्तमान दशाओं में अपनाई गई एकरूप किस्मों का समर्थन करती है न कि उन किस्मों का जो अपेक्षाकृत गर्म, आर्द्र अथवा शुष्क दशाओं में सतत उच्च उत्पादन देने में समर्थ हैं। वर्तमान फसलों, नस्लों और उनके वन्य संबंधियों के आनुवंशिक संसाधनों की अपेक्षाकृत व्यापक निकायों (पूल) को संरक्षित रखने के लिए त्वरित प्रजनन कार्यक्रमों की आवश्यकता है। अपेक्षाकृत अक्षुण्ण पारितंत्रों, जैसे कि वनारोपित जलग्रहण-क्षेत्र, मैंग्रोव, आर्द्रभूमियाँ जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को रोक सकते हैं। बदलती हुई जलवायु के अंतर्गत ये पारितंत्र स्वयं संकट में हैं और प्रबंधन उपागमों को अपेक्षाकृत अधिक पूर्व-सक्रिय और अनुकूली बनाना होगा। प्राकृतिक क्षेत्रों के बीच के संयोजनों, जैसे कि प्रवासन गलियारों, की आवश्यकता जातियों की गतिशीलता सुकर बनाने के लिए होगी जिससे कि जलवायु परिवर्तन का सामना किया जा सके।उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?
- 1.
- जीविका का विविधीकरण, जलवायु परिवर्तन का सामना करने की एक योजना के रूप में कार्य करता है।
- 2.
- एकधान्य फसल-पद्धति को अपनाने से पादप किस्में और उनके वन्य संबंधी, समाप्ति की ओर अग्रसर होते हैं।
- (1)केवल 1
- (2)केवल 2
- (3)1 और 2 दोनों
- (4)न तो 1 और न ही 2
Correct answer
From the official answer key, including any revision.
- English(3) Both 1 and 2
- हिन्दी(3) 1 और 2 दोनों
Explanation
Why this is the answer, and why the other options are not.
The explanation for this question is available free with an account, together with the explanation for every other question you attempt.
Topic
More previous year questions on the same subject, topic and sub-topic.